जोधपुर में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
.
इससे पहले सोमवार सुबह जिले के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार 10 अगस्त तक जोधपुर में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मानूसन सीजन की औसत ज्यादा बारिश
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। बदले हुए मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिला।
3 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार- जोधपुर में एक जून से सामान्य से 3 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। सामान्य बारिश 160 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 163.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 3 फीसदी ज्यादा है।
