Headlines

Kanker Teacher Arrested For Harassing Student


मरोड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल में अतिरिक्त गणित की क्लास के दौरान छात्रा का नंबर लिया

कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में एक नाबालिग स्कूली छात्रा से अश्लील फोटो और वीडियो भेजने के लिए मानसिक दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने अतिथि शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक पर छात्रा को परीक्षा में फेल करने का डर दिखाने और अश्लील संदेश भेज

.

आरोपी आशीष मंडल (30) हायर सेकेंडरी स्कूल मरोड़ा में गणित विषय पढ़ाता था। बांदे पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल फोन को भी जब्त किया है।

अतिरिक्त गणित की क्लास के दौरान लिया छात्रा का मोबाइल नंबर

पुलिस के मुताबिक, घटना 16 अगस्त की है। उस दिन आरोपी शिक्षक ने स्कूल में अतिरिक्त गणित की कक्षा ली थी। इसी दौरान उसने नाबालिग छात्रा का मोबाइल नंबर लिया। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक ने छात्रा को अश्लील संदेश भेजे और उससे अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के लिए दबाव बनाने लगा।

फेल करने का डर दिखाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, आरोपी शिक्षक छात्रा पर मानसिक दबाव बनाने के लिए उसे परीक्षा में फेल करने का डर भी दिखा रहा था। छात्रा पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजने के लिए दबाव बनाए जाने की बात सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

मां की शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

छात्रा की मां ने 20 अगस्त को बांदे थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आशीष मंडल, निवासी पी.व्ही.-40 पुरुषोत्तम नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

BNS, POCSO और IT एक्ट में मामला दर्ज

बांदे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 75, POCSO एक्ट की धारा 12 और IT एक्ट की धारा 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों और जब्त मोबाइल फोन को भी कार्रवाई का हिस्सा बनाया है।

न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जिला जेल कांकेर भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की आगे की विवेचना जारी है।

…………………..

इस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए

टीचर ने स्टूडेंट से 200 बार लिखवाई मां की गाली:स्कूल में गाली देने पर सजा दी, कॉपी पर पेरेंट्स के साइन भी मांगे, बर्खास्त

अंबिकापुर के बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल की टीचर ने कक्षा 8वीं के छात्र को 200 बार मां की गाली लिखने की सजा दी। छात्र से हिंदी और अंग्रेजी में 100-100 बार गाली लिखवाकर कॉपी पर पेरेंट्स के साइन कराने को भी कहा गया। मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने पहले टीचर को सस्पेंड किया, फिर गलती पाए जाने पर उसे बर्खास्त कर दिया। वहीं, सरगुजा DEO ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।….पढ़िए पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *