![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के पुसौर ब्लॉक के पुटकापुरी में रहने वाला युवक अचानक से घर से कहीं निकल गया और वह राजस्थान के सिरोही जिला में पहुंचा। ऐसे में जब कुछ लोगों ने देखा तो सोशल मीडिया में उसके लापता होने का वीडियो वायरल किया। जिसकी जानकारी जब स्थानीय प्रशासन को हुई, तो उसे सुरक्षित वापस लाया गया। वहीं एसएसपी से उसने मुलाकात की, तब एसएसपी ने उसका हालचाल जाना। पुटकापुरी में रहने वाला रामदास महंत की दिमागी हालत सही नहीं होने पर वह घर से कहीं चले गया था। इसके बाद वह राजस्थान तक पहुंच गया और सिरोही जिला की सड़कों पर वह चल रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसे देखा और राजस्थान स्थित मानव सेवा आश्रम के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। ऐसे में उसे आश्रम लाया गया और पूछताछ पर उसने रायगढ़ जिला के पुसौर ब्लॉक का रहने वाला बताया। तब आश्रम के सदस्यों ने सोशल मीडिया में उसका वीडियो अपलोड कर वायरल किया। जिससे उस वीडियो की जानकारी जब प्रशासन को लगी तो कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन और पुलिस उसे लाने के लिए सक्रिय हुई।
घर वापसी के लिए पहल की गई
थाना प्रभारी पुसौर द्वारा राजस्थान स्थित मानव सेवा आश्रम से संपर्क कर पुष्टि की गई कि रामदास महंत वहां सुरक्षित है। इसके बाद जिला प्रशासन ने उनकी घर वापसी के लिए तत्काल पहल करते हुए यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था, आर्थिक सहायता व रेल आरक्षण उपलब्ध कराया। 30 जून को रामदास महंत को राजस्थान से रवाना हुआ और तकरीबन 100 दिन बाद वह अपने गांव लौटा आया।
SSP ने रामदास से स्वास्थ्य की जानकारी ली
गुरूवार को रामदास महंत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान एसएसपी ने रामदास से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें नियमित रूप से घर पर रहकर स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने किसी भी प्रकार की आवश्यकता या परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस व प्रशासन से संपर्क करने का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा व थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस भी उपस्थिति थे। एसएसपी ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि समय-समय पर रामदास महंत व उनके परिवार से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जानें तथा आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएं।
Source link
रायगढ़ में 100 दिन बाद राजस्थान से लौटा रामदास:सोशल मीडिया के जरिए सिरोही जिले में होने की सूचना मिली, SSP ने हालचाल जाना
