Headlines

Kota Weather Update | Monsoon Rain Deficit & Cloudy Sky Conditions


सावन का लगभग आधा महीना बीतने को है, लेकिन कोटावासियों को तेज बारिश का इंतजार अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से लगातार भारी बारिश का अलर्ट किया जा रहा है, लेकिन हकीकत में मानसून कोटा में रिमझिम फुहारों तक सिमट कर रह गया है।

.

वहीं, शनिवार को शहर में कहीं बारिश तो कहीं तेज धूप नजर आई। एक किलोमीटर के दायरे में कहीं लोग बारिश से बचने जगह ढूंढ रहे थे, तो थोड़ी ही दूरी पर तीखी धूप खिली हुई थी।

रविवार को भी सुबह आसमान में बादल तो हैं लेकिन बारिश की उम्मीद कम ही है। बारिश न होने और बीच-बीच में धूप खिलने के कारण कोटा के तापमान में एक ही दिन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शुक्रवार को जहां पारा 30.5 डिग्री था, वहीं शनिवार को करीब ढाई डिग्री उछलकर 33 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान भी 2 डिग्री बढ़कर 24.4 डिग्री से 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। चौबीस घंटों में शहर में केवल 0.6 मिमी बारिश ही दर्ज हो सकी।

कोटा में इस मानसून सीजन में अब तक कुल 222.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

कोटा में इस मानसून सीजन में अब तक कुल 222.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

कोटा में इस मानसून सीजन में अब तक कुल 222.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। जयपुर मौसम केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, कोटा संभाग और आसपास के क्षेत्रों में वर्तमान में एक कम दबाव का परिसंचरण तंत्र बना हुआ है।

इसके प्रभाव से मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बादलों की आवाजाही बनी हुई है और 12 अगस्त तक कोटा संभाग में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *