5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

किताबों से जानिए, कैसे हम दूसरों की उम्मीदों को पूरा करने में लगे रहते हैं और सबको खुश करने की कोशिश हमें ही परेशान करती है?
सबको खुश करने की कोशिश परेशान करेगी जीवन में एक समय ऐसा आता है, जब हमें चुनना पड़ता है कि हम अपनी जिंदगी अपने मन के अनुसार जिएं या दूसरों की उम्मीदों को पूरा करने में लगे रहें। सबको खुश करने की कोशिश हमें ही परेशान करती है। सच्ची आजादी तब मिलती है, जब हम स्वीकार कर लेते हैं कि सभी लोग हमें पसंद नहीं करेंगे। अपने फैसले पर भरोसा रखें। (द करेज टु बी डिस्लाइक्ड -इचिरो किशिमी)
अपने सपनों और इच्छाओं को टालें नहीं जिंदगी बहुत कीमती है और इसका हर दिन महत्व रखता है। इसलिए अपने सपनों और इच्छाओं को बेवजह टालते नहीं रहना चाहिए। मुश्किलें जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन वे हमें मजबूत भी बनाती हैं और हमारे दृढ़ संकल्प की परीक्षा लेती हैं। आखिर में, जीवन की असली दौलत अच्छे रिश्ते, यादगार पल और छोटी-छोटी खुशियां ही होती हैं। (द लास्ट लेक्चर -रैंडी पॉश)
हर समय खुद को मजबूत दिखाने से बचें हर समय खुद को व्यस्त और मजबूत दिखाने की जरूरत नहीं है। कभी-कभी थोड़ा रुककर खुद को समझना भी जरूरी है। उदास होना, थकना या असफल होना इंसानी जीवन का सामान्य अनुभव है। ऐसे समय में अपने साथ नरमी और समझदारी से पेश आएं। जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव बड़ा फर्क ला सकते हैं। (द कम्फर्ट बुक -मैट हेग)
वर्तमान को अपनाएं, हमेशा खुश रहेंगे जब हम बिना रुके केवल चीजों के पीछे भागते रहते हैं, तो जीवन के कई बेहद खूबसूरत अनुभवों को महसूस ही नहीं कर पाते। मन की शांति पाने के लिए हमेशा बाहरी परिस्थितियों को बदलना ही जरूरी नहीं होता; कई बार खुद के भीतर झांकने की आवश्यकता भी होती है। जैसे हम दूसरों की गलतियों को माफ कर देते हैं, वैसे ही हमें अपनी कमियों को भी स्वीकार करना सीखना चाहिए। याद रखें, जीवन में सच्ची शांति वर्तमान क्षण को अपनाने से ही मिलती है। (द थिंग्स यू कैन सी ओनली व्हेन यू स्लो डाउन … -हेमिन सुनीम)

