लुधियाना में बदमाशों और स्नैचर्स के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे सरेआम हथियारों के बल पर परिवारों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला शहर के गुरु गोबिंद सिंह नगर इलाके से सामने आया है। यहां सोहल ट्रेडिंग कंपनी के पास गुरुवार 30 जुलाई शाम करीब 6 बजे
.
रास्ता रोककर हथियार निकाला और झपटी चेन
CCTV फुटेज के मुताबिक पीड़ित पति-पत्नी अपने छोटे बच्चे के साथ मेन रोड से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान सामने से एक सफेद रंग की एक्टिवा पर दो युवक आए। उन्होंने अपनी एक्टिवा थोड़ी आगे लगा दी। एक्टिवा के रुकते ही पीछे बैठा बदमाश नीचे उतरा और उसने अचानक तेजधार हथियार निकाल लिया। हथियार से परिवार को डराने के बाद उसने झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन तोड़ ली।
फोटो में देखें कैसे हुई वारदात….

एक्टिवा से उतर कर भागे हुए आया बदमाश
महिला की चेन छीनने la

महिला की चेन छीन भागने लगा बदमाश

महिला के पति को हथियार देखा छूटा बदमाश

भागते समय गाड़ी से टकराया बदमाश

साथी के साथ एक्टिवा पर बैठ फरार हुआ बदमाश
पति-पत्नी ने दिखाई हिम्मत, भागते समय कार से टकराया बदमाश
हथियार देखने के बावजूद महिला ने घबराने की बजाय हिम्मत दिखाई। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महिला ने तुरंत बदमाश का हाथ पकड़ लिया। अपनी पत्नी को भिड़ता देख पति ने भी आगे बढ़कर बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन बदमाश ने दोबारा तेजधार हथियार दिखाकर उन पर हमला करने की कोशिश की और खुद को छुड़ा लिया। हड़बड़ाहट में वहां से भागते समय बदमाश सड़क से गुजर रही एक कार से भी टकराया, लेकिन वह किसी तरह संभला और अपने साथी के साथ एक्टिवा पर बैठकर तेजी से फरार हो गया।
पुलिस कर रही CCTV की जांच
इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। वारदात का CCTV वीडियो सामने आने के बाद पुलिस फुटेज के आधार पर एक्टिवा के नंबर और बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।
