Headlines

Ludhiana School Teacher Assault Case


लुधियाना के प्राइवेट BVM स्कूल में टीचर ने 9वीं कक्षा के छात्र की पिटाई कर दी। आरोप है कि टीचर ने छात्र को स्कूल की लैब में ले जाकर बंद कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। पिटाई के बाद घर पहुंचने पर बच्चे की हालत बिगड़ गई।

.

परिजन के अनुसार, उसके पेशाब (यूरिन) में खून आने लगा, जिसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टीचर छात्र को पीटता दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, बच्चा क्लास में शरारत कर रहा था।

वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि टीचर को 10 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। उससे इस मारपीट के लिए जवाब भी मांगा गया है। टीचर से बात भी की गई थी, जिसमें उसने बताया है कि बच्चे उसे डोरेमोन बुला रहे थे। गुस्से में उसने बच्चे को पीट दिया।

टीचर बच्चे को गर्दन से पकड़कर लैब के अंदर ले गया।

टीचर बच्चे को गर्दन से पकड़कर लैब के अंदर ले गया।

जान से मारने की दी धमकी

बच्चे के पिता रूपेश बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना 17 जुलाई की है। बेटा प्रांशु बंसल स्कूल से घर लौटा तो वह काफी डरा-सहमा था। उसकी हालत बिगड़ रही थी। बच्चे ने रोते हुए बताया कि स्कूल के टीचर अनिल कुमार अग्रवाल ने उसे लैब में बंद कर बुरी तरह पीटा। मारपीट के बाद टीचर ने धमकी दी थी कि अगर इस बारे में किसी को भी बताया तो जान से मार देगा।

टीचर ने छात्र को एक के बाद एक 5-6 थप्पड़ जड़े।

टीचर ने छात्र को एक के बाद एक 5-6 थप्पड़ जड़े।

CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच

आरोपी शिक्षक अनिल कुमार अग्रवाल हैबोवाल कलां (लुधियाना) का रहने वाला है। उसके खिलाफ BNS की धारा 115(2), 126(2) और जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी ASI बलदेव सिंह ने बताया कि फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बच्चे को खींचकर कमरे के दूसरे कोने में ले जाते हुए।

बच्चे को खींचकर कमरे के दूसरे कोने में ले जाते हुए।

अब जानिए CCTV फुटेज में क्या दिखा…

सीसीटीवी फुटेज में शिक्षक की पूरी करतूत कैद हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षक छात्र को गर्दन से पकड़कर जबरन लैब के अंदर ले जाता है। इसके बाद वह बिना किसी बातचीत के छात्र को लगातार 5-6 थप्पड़ मारता है। फिर उसे खींचकर कमरे के दूसरे कोने में ले जाकर दोबारा पीटना शुरू कर देता है। छात्र बचने की कोशिश करता है, लेकिन शिक्षक उसे नीचे दबाकर फिर थप्पड़ मारता नजर आता है।

टीचर को मुक्का मारता हुआ टीचर।

टीचर को मुक्का मारता हुआ टीचर।

स्कूल के प्रिंसिपल ने ये बातें बताईं…

  • टीचर को सस्पेंड किया: इस बारे में स्कूल के प्रिंसिपल पवन सूद ने बताया टीचर को 10 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। उससे पूरी घटना पर जवाब मांगा है। हम किसी बच्चे को इस तरह पीटा जाना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकते।
  • एडजस्टमेंट के लिए पहुंचा था आरोपी टीचर: प्रिंसिपल का कहना है कि यह घटना दिन के लास्ट पीरियड में हुई। बच्चे क्लास में शरारत कर रहे थे। इस पीरियड वाले टीचर उस दिन नहीं थे, इसलिए आरोपी टीचर एडजस्टमेंट के लिए पीरियड लगाने आए थे। वैसे वह फिजिकल एजुकेशन के टीचर हैं और 11वीं व 12वीं के छात्रों को पढ़ाते हैं।
  • बच्चे टीचर को डोरेमोन कह रहे थे: प्रिंसिपल के मुताबिक, आरोपी टीचर के क्लास में पहुंचने पर भी बच्चे शांत नहीं हुए। वे टीचर को डोरेमोन (कार्टून कैरेक्टर) के नाम से बुला रहे थे। इसके चलते टीचर को गुस्सा आया और टीचर ने छात्र को पीट दिया। टीचर ने बाकी स्टूडेंट्स को भी डांटा, लेकिन यह बच्चा ज्यादा शोर कर रहा था, इसलिए इसे टीचर ने पीटा।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰

लुधियाना में लेडी टीचर ने स्टूडेंट को डंडे से पीटा, तबीयत बिगड़ी तो परिवार को पता चला

लुधियाना के एक स्कूल में चौथी क्लास के स्टूडेंट की डंडे से पिटाई कर दी गई। मां ने आरोप है कि उसके शरीर पर लेडी टीचर ने कई वार किए। जब पेरेंट्स ने इसकी शिकायत की तो उन्हें जातिसूचक गालियां दी गई और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *