Headlines

Mars transit in mithun rashi, daily horoscope, astrology prediction 2026, mangal ka rashifal


6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंगल ग्रह ने कल यानी 2 अगस्त की रात राशि बदल ली है। यह ग्रह वृषभ राशि से निकलकर बुध की मिथुन राशि में आ गया है। मंगल 18 सितंबर तक मिथुन राशि में ही रहेगा। मंगल के राशि परिवर्तन की वजह से कई लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। इस ग्रह के लिए हर मंगलवार शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए, शिवलिंग पर लाल फूल, लाल गुलाल, मसूर की दाल चढ़ानी चाहिए। ऊँ अं अंगारकाय नम: मंत्र का जप करना चाहिए।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए आने वाला समय कैसा रह सकता है…

इस राशि के तीसरे भाव में मंगल का प्रवेश हुआ है। इस वजह से इन लोगों के साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस दौरान ये लोग नए निर्णय लेने में संकोच नहीं करेंगे और यात्राओं से लाभ मिलेगा, हालांकि भाई-बहनों से बातचीत में थोड़ा संयम बनाए रखें।

  • वृषभ राशि

इस राशि के दूसरे भाव में मंगल का गोचर वाणी में थोड़ी कड़वाहट या उग्रता ला सकता है। आपको धन के मामलों में संभलकर चलने की जरूरत है, हालांकि आर्थिक लाभ के योग बनेंगे, लेकिन अपने परिजनों के साथ किसी भी बहस से बचना ही बेहतर होगा।

  • मिथुन राशि

इसी राशि में मंगल है। मिथुन राशि में मंगल का प्रवेश आपके भीतर अपार ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी, लेकिन उतावलेपन और अत्यधिक गुस्से से बचें ताकि स्वास्थ्य और व्यक्तिगत संबंधों पर कोई नकारात्मक असर न पड़े।

  • कर्क राशि

आपके बारहवें भाव में मंगल का गोचर विदेश यात्रा या विदेशी स्रोतों से लाभ दिला सकता है। हालांकि, इस अवधि में अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है और आपको अपनी सेहत के साथ-साथ कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी।

  • सिंह राशि

आपके ग्यारहवें भाव में मंगल का प्रवेश होने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपकी आय के नए साधन बनेंगे, लंबे समय से अटकी इच्छाएं पूरी होंगी और सामाजिक दायरे में आपका प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

  • कन्या राशि

इस राशि के दसवें भाव में मंगल का गोचर करियर और कर्मक्षेत्र में बड़ा लाभ दिलाएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन कार्यस्थल पर सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत में अपने स्वभाव को सौम्य रखें।

  • तुला राशि

इन लोगों के लिए नौवें भाव में मंगल है। यह गोचर भाग्य का साथ दिलाएगा और धार्मिक या लंबी दूरी की यात्राओं के योग बनाएगा। पिता और गुरुजनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन काम के मामले में भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय अपनी मेहनत पर अधिक भरोसा रखें।

  • वृश्चिक राशि

इस राशि के आठवें भाव में मंगल का गोचर थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, इसलिए आपको वाहन चलाते समय और स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी। हालांकि, अचानक धन लाभ या शोध से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बनी रहेगी।

धनु राशि के सातवें भाव में मंगल का गोचर व्यापार में नए अवसर प्रदान करेगा, लेकिन साझेदारियों में थोड़ा तनाव पैदा कर सकता है। वैवाहिक जीवन में संयम और समझदारी से काम लें, ताकि जीवनसाथी से बेवजह के मतभेदों से बचा जा सके।

इस राशि के छठे भाव में मंगल का गोचर शत्रुओं और प्रतियोगियों पर इन लोगों को पूरी तरह हावी रखेगा। कोर्ट-कचहरी या विवादित मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को शानदार सफलता मिलने के योग हैं।

  • कुंभ राशि

आपके पांचवें भाव में मंगल का प्रवेश बौद्धिक क्षमताओं में वृद्धि करेगा और विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसर लाएगा। हालांकि, प्रेम संबंध में अधिकार जताने की भावना और उग्रता से बचें और निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर ही लें।

इस राशि के चौथे भाव में मंगल का गोचर भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बनाएगा। हालांकि, पारिवारिक माहौल में थोड़ा तनाव या माताजी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए घर में शांति बनाए रखने का प्रयास करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *