Headlines

MDU में सीटें बढ़ाने की मांग लेकर छात्रों का प्रदर्शन:रोहतक में छात्र नेता बोले, मांग नहीं मानी तो लोकतांत्रिक तरीके से करेंगे आंदोलन




रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में एम.ए. पॉलिटिकल साइंस विभाग की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्र नेता नेता दिनेश कांगड़ा के नेतृत्व में विद्यार्थियों एमडीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता दिनेश कांगड़ा ने बताया कि पॉलिटिकल साइंस विभाग में हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन सीटों की संख्या सीमित होने के कारण अनेक योग्य एवं मेधावी विद्यार्थियों को प्रवेश से वंचित रहना पड़ता है। इससे विद्यार्थियों में निराशा का माहौल बनता है। एम.ए पॉलिटिकल साइंस विभाग की बढ़ाई जाए सीटें
छात्र नेता दिनेश कांगड़ा ने एमडीयू प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों के भविष्य और उच्च शिक्षा के हित को ध्यान में रखते हुए एम.ए. पॉलिटिकल साइंस विभाग में सीटों की संख्या शीघ्र बढ़ाई जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सके। मांग नहीं मानी तो करेंगे आंदोलन
छात्र नेता दिनेश कांगड़ा ने कहा कि एमडीयू प्रशासन विद्यार्थियों की इस जायज मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर जल्द आवश्यक कार्रवाई करे। यदि मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो विद्यार्थियों के हित में आगे की रणनीति बनाकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *