Headlines

MP Teachers Exempt TET 2010



खरगोन जिले में सोमवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के समाधान की मांग उठाई गई है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने नागझिरी दौरे के दौरान सांसद गजेंद्र पटेल से मुलाकात कर यह मांग रखी। उन्होंने 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से मु

.

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को एक पत्र भी सौंपा, जिसमें लोकसभा में शिक्षक पात्रता परीक्षा को निरस्त करने संबंधी विधेयक पारित करने की मांग की गई। उनका तर्क है कि प्रदेश में पिछले 25 से 30 वर्षों से दूरदराज क्षेत्रों में सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता उचित नहीं है।

मोर्चा पदाधिकारियों ने विशेष रूप से मांग की कि 23 अगस्त 2010 से पहले नियुक्त सभी शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से स्थायी रूप से छूट दी जाए। साथ ही, ऐसे शिक्षकों की सेवा, वरिष्ठता, पदोन्नति और अन्य सेवा लाभों का पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

सांसद बोले- समाधान निकालने की कोशिश करेंगे सांसद गजेंद्र पटेल ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इस मुद्दे को पूर्व में लोकसभा में उठाया जा चुका है। अब मध्य प्रदेश के सभी सांसद केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर इस विषय पर स्थायी समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।

इस मुलाकात के दौरान मोर्चा के प्रभुराम मालवीया, जगदीश चौधरी, अतीक खान, दिनेश पटेल, ग्यारसीलाल पटेल, कृष्णराज राठौर, दिलीप पाटीदार, यदुनंदन बडोले सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *