![]()
एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (MPSEDC) में की जाने वाली भर्तियों पर सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला निगम में की जा रही SME Expert को लेकर चर्चा में है और कहा जा रहा है कि नए लोगों को मौका देने के बजाय निगम द्वारा इस पद का जॉब डिस्क्रिप्शन उसी वि
.
निगम में नए युवाओं को मौका नहीं देने के भी आरोप इसके चलते लगाए जा रहे हैं।
निगम में की जाने वाली भर्तियों को लेकर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि पिछले दो वर्षों में जो भी इसी निगम में भर्तियां हुई हैं उसमें इसी निगम के संबंधित विभाग में कार्यरत दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ऐसे ही विज्ञापन निकालकर दोबारा काम पर रखा गया है।
इसलिए भी वर्तमान भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जाने लगे हैं। एसएमई एक्सपर्ट की भर्ती के लिए जारी विज्ञापन में Essential Qualifications के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है, जबकि यह पद IT Expert एवं Technology से संबंधित है।
ऐसे तकनीकी पद के लिए BE, B.Tech, M.Tech अथवा IT एवं Emerging Technologies से संबंधित डिप्लोमा जैसी आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का चयन पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से किया जा सके।
संविदा नीति लागू नहीं की जा रही निगम में
यह भी कहा जा रहा है कि इसी विभाग में लगभग 150 कर्मचारी संविदा पर कार्यरत हैं, जो संविदा नीति लागू किए जाने की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन दे चुके हैं और अभी भी नीति लागू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं लेकिन निगम के शीर्ष अधिकारी संविदा नीति लागू नहीं कर रहे हैं।
इन कर्मचारियों की मांगों एवं भविष्य से जुड़े विषयों पर भी गंभीरता से विचार की मांग यहां के कर्मचारियों ने की है तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समान अवसर बनाए रखने की मांग की है।
