![]()
नवरात्र और दीपावली के फेस्टिव सीजन को देखते हुए जैसलमेर जिले में फूड सेफ्टी तय करने के लिए अभियान चल रहा है। “सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान” और “पोषण सप्ताह” के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को रामगढ़ क्षेत्र की मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान काजू कतली और सोन पापड़ी के सैंपल कलेक्ट कर टेस्टिंग के लिए लैब भेजे। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, मोकला के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की क्वालिटी, किचन हाईजीन और स्टोरेज चेक किया। स्टूडेंट्स को जंक फूड के नुकसान और हेल्दी डाइट के टिप्स भी दिए। फेस्टिव सीजन में रामगढ़ की मिठाई की दुकानों पर रेड त्योहारों के मौके पर मार्केट में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए फूड सेफ्टी ऑफिसर किशनाराम कड़वासरा और डॉ. गणेशाराम की टीम ने रामगढ़ में अचानक विजिट किया। अधिकारियों ने दुकानों पर स्वच्छता और मिठाइयों की मेकिंग प्रोसेस को बारीकी से परखा। सैंपल की लैब रिपोर्ट के आधार पर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत सख्त एक्शन लिया जाएगा। मोकला स्कूल में मिड-डे मील चेकिंग और अवेयरनेस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) और फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने मोकला के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जॉइंट इंस्पेक्शन किया। टीम ने मिड-डे मील की कुकिंग, फूड स्टोरेज और ओवरऑल हाईजीन को चेक कर जरूरी निर्देश दिए। वर्कशॉप में बच्चों को बैलेंस डाइट, सेफ फूड और पर्सनल हाईजीन का महत्व समझाया। फूड डिपार्टमेंट की पब्लिक से खास अपील फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने आम जनता से अपील की है कि त्योहारों में मिठाइयां और स्नैक्स खरीदते समय पैकेजिंग, एक्सपायरी डेट और हाईजीन का ध्यान रखें। स्कूलों और इंस्टीट्यूट्स को भी बच्चों के लिए न्यूट्रिशियंस और सेफ फूड सर्व करने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link
जैसलमेर फूड सेफ्टी टीम का चेकिंग अभियान:रामगढ़ में मिठाइयों के सैंपल लिए; मोकला के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की क्वालिटी जांची
