Headlines

Nadi Vishleshan 2026 Seminar Bhopal


भोपाल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

10 राज्यों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। इन ट्रेनों से प्रदेश के करीब 30 स्टेशन जुड़ेंगे। स्पेशल ट्रेनों के जरिए मध्यप्रदेश की कनेक्टिविटी राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली तक होगी। त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इन सेवाओं से यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर

अक्टूबर में भोपाल मंडल की 22 ट्रेनें कैंसिल, 23 के रूट बदले
भोपाल रेलवे के अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर और रीमॉडलिंग कार्यों के कारण अक्टूबर में भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग, कसारा में तीसरी रेल लाइन और कोटा जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण 22 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी। 23 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, जबकि 2 ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। बीना स्टेशन पर प्री-एनआई/एनआई कार्य और आगासौद यार्ड के काम के कारण दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुल 12 फेरे भी निरस्त रहेंगे।पढ़ें पूरी खबर

मालवा- सोमनाथ एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन नहीं आएगी
भोपाल से चलने वाली यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। 26 सितंबर 2026 से मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ एक्सप्रेस का ठहराव भोपाल स्टेशन की बजाय निशातपुरा स्टेशन पर होगा। दोनों दिशाओं में चलने वाली इन ट्रेनों को संत हिरदाराम नगर–निशातपुरा कॉर्ड लाइन से संचालित किया जाएगा। इसके चलते ट्रेनें भोपाल स्टेशन को बायपास करेंगी। पढ़ें पूरी खबर

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘नाड़ी विश्लेषण –2026’ का आयोजन

पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान, भोपाल तथा राष्ट्रीय आयुष मिशन (म.प्र.) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘नाड़ी विश्लेषण–2026’ का आयोजन 6 अक्टूबर 2026 को रजत जयंती ऑडिटोरियम में किया जाएगा। संगोष्ठी का उद्देश्य नाड़ी परीक्षा के शास्त्रीय सिद्धांतों, चिकित्सकीय उपयोगिता एवं वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता के साथ-साथ आयुर्वेद के क्षेत्र में इसके वैज्ञानिक एवं अनुसंधानात्मक पक्ष पर विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा।

जुबिन नौटियाल और कबीर कैफे की परफॉर्मेंस

करियर और रोजगार से जुड़े सत्रों के साथ कॉन्क्लेव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल और मुंबई का कबीर कैफे प्रस्तुति देगा। इससे कार्यक्रम में युवाओं के लिए करियर और कौशल के साथ मनोरंजन का भी इंतजाम रहेगा। यह ईवेंट शाम 6:30 बजे लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा।

स्टेट हैंडलूम एक्सपो

28 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक गौहर महल में स्टेट हैंडलूम एक्सपो-2026 का आयोजन किया जा रहा है। एक्सपो में देश के विभिन्न राज्यों के उत्कृष्ट हाथकरघा उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। इसमें 50 से 65 बुनकर-शिल्पी अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनी में पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध बालूचरी साड़ियां, छत्तीसगढ़ की कोसा और टसर, गुजरात की पटोला और कर्नाटक की मैसूर सिल्क जैसे उत्पाद उपलब्ध हैं। एक्सपो प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

कैंपस/जॉब

जामिया के पाठ्यक्रम में अब स्वयं के कोर्स

जामिया मिलिया इस्लामिया ने पहली बार अपने पाठ्यक्रम में स्वयं के ऑनलाइन कोर्स शामिल किए हैं। इससे छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार अतिरिक्त विषय पढ़ने का मौका मिलेगा।

आईईएचई

शहर के उच्च शिक्षा संस्थान आईईएचई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान में अब ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

काम की जरूरी लिंक्स…

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

पुलिस थाने और कॉन्टैक्ट नंबर

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *