Headlines

Narnaul Shop Vandalism Case | Attackers Break Beer Bottles, Owner Injured


नारनौल में घटना के बाद मौके पर जमा लोग

हरियाणा के नारनौल में शनिवार देर शाम को नई मंडी के गेट के बाहर स्थित एक चश्मे की दुकान में एक महिला व कुछ युवाओं द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। तोड़फोड़ होने के बाद वहां के दुकानदार एकत्र हो गए। वहीं पुलिस को भी बुला लिया गया। इस घटना में घा

.

नई मंडी गेट पर श्री श्याम आई केयर नाम से एक दुकान है। जिसका मालिक गांव नायन थनवास का मुकेश कुमार है। मुकेश कुमार की उम्र करीब 45 साल है। शनिवार शाम को यहां पर एक महिला कुछ लोगों के साथ आई।

शहर थाना नारनौल

शहर थाना नारनौल

अंदर घुसकर मारपीट

जिसके बाद महिला व लोगों ने दुकान पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिला व उसके साथ आए लोगों ने दुकान के अंदर घुसकर दुकानदार से मारपीट भी की। वहीं बीयर की खाली बोतलों से दुकान के गेट पर लगा शीशा भी तोड़ दिया।

दुकानदार बुरी तरह घायल

इस घटना में दुकानदार मुकेश कुमार घायल हो गया। तोड़फोड़ करने के बाद लोग वहां से भाग गए। वहीं आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

हायर सेंटर रेफर

घायल दुकानदार मुकेश कुमार को लोगों ने नजदीक बने नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसको गंभीर चोटें होने के कारण इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

भीड़ हो गई जमा

सूचना मिलने पर आसपास के दुकानदार व लोग वहां एकत्र हो गए। जिसके चलते काफी भीड़ भी जमा हो गई। वहीं लोगों ने इस घटना का विरोध किया है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में आकर इस प्रकार की तोड़फोड़ करना सही नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *