Headlines

Narsinghgarh Controversy | Tribal Youth Social Media Post Protest Mandsaur


स्थानीय ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मंदसौर में आदिवासी युवक ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर पोस्ट की तो कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। जातिसूचक अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। माफी मांगने पर ही उसे छोड़ा गया।

.

मामला मंदसौर जिले में सोमवार का है। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। इसमें कुछ युवक पीड़ित से हाथ जोड़कर माफी मंगवाते नजर आ रहे हैं।

एक युवक कह रहा है कि जो लोग पोस्ट कर रहे हैं, यशस्वी प्रधानमंत्री के बारे में कुछ कहते हुए…अगर शर्म आ रही हो न तो आप भारत छोड़ सकते हो। कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। यह तुम्हारी गलतफहमी है कि तुम्हारे पास कोई आएगा नहीं। हमारे जैसे कार्यकर्ता अगर पहुंच गए न तो पेंट गीली हो जाएगी।

ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

वीडियो सामने आने के बाद मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों ने कांग्रेस नेताओं के साथ नारायणगढ़ थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद ही प्रदर्शन खत्म किया गया।

युवक से बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

युवक से बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

5-6 लोग घर पहुंचे, बदसलूकी की

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि उसने सोशल मीडिया पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई से संबंधित पोस्ट की थी। इसमें लिखा था, “शर्म आती है मुझे ऐसे व्यक्ति को अपना प्रधानमंत्री कहते हुए, जिसको एक महान साइंटिस्ट के जीवन और करोड़ों बच्चों के भविष्य से ज्यादा अपने अनपढ़ मंत्री की कुर्सी प्यारी है।”

युवक ने कहा कि इस पोस्ट से नाराज होकर कन्हैयालाल धनगर सोमवार रात करीब 11 बजे 5-6 साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। सभी लोगों ने उसके साथ बदसलूकी की। जान से मारने की धमकी देते हुए भविष्य में ऐसी पोस्ट न करने की चेतावनी दी।

पुलिस बोली- आरोपियों को जल्द पकड़ेंगे

नारायणगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र पवार ने कहा- शिकायत मिलने पर कन्हैयालाल धनगर और गोविंद पंवार के खिलाफ FIR की है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों के बजरंग दल कार्यकर्ता होने की बात सामने आई है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटे तक थाने का घेराव किया।

प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटे तक थाने का घेराव किया।

ये खबर भी पढ़ें…

किन्नरों ने युवक को पीटा, नग्नकर गलियों में घुमाया, VIDEO

खरगोन में किन्नर का वेश धारण कर लोगों से पैसे मांगने वाले युवक की किन्नरों के समूह ने पिटाई की। उसके कपड़े फाड़ दिए, बाल पकड़कर जमीन पर पटका, सड़क पर घसीटा और नग्नकर गलियों में घुमाया। युवक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन पिटाई नहीं रुकी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पढे़ं पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *