![]()
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात को NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। भीलवाड़ा जिले के राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) में जिले के प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इनकी सफलता स
.
पहले प्रयास में मिली सफलता
भीलवाड़ा की कनिष्का कुमावत का फर्स्ट अटेम्प्ट में चयन हुआ है। हाल ही में जारी रिजल्ट के अनुसार कनिष्का 720 में से 585 अंक मिले हैं। ऑल इंडिया रैंक 15730 एवं ऑल इंडिया में जनरल कैटेगरी की रैंक 6113 पर चयन हुआ है।
इस सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता को दिया है। कनिष्का के पिता डॉ नेमीचंद कुमावत भीलवाड़ा के एमएलवी गवर्नमेंट कॉलेज में प्रोफेसर हैं और मां हाउस वाइफ।
कोरोना में सोचा डॉक्टर बनकर सेवा करूं
कनिष्का ने अपने सपनों के बारे में बताया कि वो वैज्ञानिक बनना चाहती थी, लेकिन कोविड काल में के मम्मी की कोरोना संक्रमण से काफी हालत खराब रही, तभी से मैंने संकल्प लिया कि मैं डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करके अपने जीवन को समर्पित करूंगी।
अपनी सफलता पर अपने सपने की शुरुआती मंजिल पर पहुंचकर वे कनिष्का काफी खुश हैं।
