Headlines

NHAI Toll Tax Hike: Udaipur to Ahmedabad Route Travel Becomes Expensive


नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने उदयपुर से अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाले नेशनल हाईवे की टोल दरों में बढ़ोतरी की है।

.

इसमें उदयपुर में पिंडवाडा, उदयपुर-ईडर और उदयपुर के देबारी से अहमदाबाद जाने वाले काया बाईपास पर बने टोल प्लाजा शामिल हैं। ये बढ़ोतरी 18 जुलाई से लागू होगी।

​NHAI की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में टोल बूथ पर बढ़ोतरी की है। इसके तहत अब इन मार्गों से गुजरने वाले वाहनों का टोल चार्ज महंगा होगा।

अलग-अलग टोल मैनेजमेंट और एनएचएआई से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये बढ़ोतरी 5 से लेकर 20 रुपए तक की है। किसी प्लाजा पर कार, जीप पर 5 रुपए तो किसी पर मासिक शुल्क में 20 से 30 रुपए की बढ़ोतरी की है।

गोगुंदा के जसवंतगढ़ टोल की नई दरें

वाहन श्रेणी एक तरफा शुल्क 24 घंटे में दो बार 50 एकल यात्राओं की मासिक फीस संबंधित जिले के घरेलू वाहनों का शुल्क
कार, जीप, वैन 95 140 3110 45
हल्के कॉमर्शियल वाहन, मिनी बस 150 225 5025 75
बस या ट्रक 315 475 10530 160
थ्री-एक्सल वाहन 345 515 11485 170
भारी वाहन 495 745 16510 250
बड़े आकार वाले वाहन 605 905 20100 300

गोगुंदा-पिंडवाडा के बीच मालेरा टोल की नई दरें

वाहन श्रेणी एक तरफा शुल्क 24 घंटे में दबार 50 एकल यात्राओं की मासिक फीस संबंधित जिले के घरेलू वाहनों का शुल्क
कार, जीप, वैन 125 190 4220 65
हल्के कॉमर्शियल वाहन, मिनी बस 205 305 6820 100
बस या ट्रक 430 645 14290 215
थ्री-एक्सल वाहन 470 700 15585 235
भारी वाहन 670 1010 22405 335
बड़े आकार वाले वाहन 820 1225 27275 410

देबारी-काया के बीच डाकनकोटड़ा टोल की नई दरें

वाहन श्रेणी एक तरफा शुल्क 24 घंटे में दो बार 50 एकल यात्राओं की मासिक फीस संबंधित जिले के घरेलू वाहनों का शुल्क
कार, जीप, वैन 85 125 2830 40
हल्के कॉमर्शियल वाहन, मिनी बस 135 205 4570 70
बस या ट्रक 285 430 9575 145
थ्री-एक्सल वाहन 315 470 10445 155
भारी वाहन 450 675 15015 225
बड़े आकार वाले वाहन 550 825 18280 275

उदयपुर-ईडर के बीच पीपलवास टोल की नई दरें

वाहन श्रेणी एक तरफा शुल्क 24 घंटे में दो बार 50 एकल यात्राओं की मासिक फीस संबंधित जिले के घरेलू वाहनों का शुल्क
कार, जीप, वैन 45 65 1430 20
हल्के कॉमर्शियल वाहन, मिनी बस 70 105 2315 35
बस या ट्रक 145 220 4845 75
थ्री-एक्सल वाहन 160 240 5285 80
भारी वाहन 230 340 7600 115
बड़े आकार वाले वाहन 280 415 9255 140

उदयपुर-ईडर के बीच करेल टोल की नई दरें

वाहन श्रेणी एक तरफा शुल्क 24 घंटे में दो बार 50 एकल यात्राओं की मासिक फीस संबंधित जिले के घरेलू वाहनों का शुल्क
कार, जीप, वैन 45 65 1465 20
हल्के कॉमर्शियल वाहन, मिनी बस 70 105 2370 35
बस या ट्रक 150 225 4965 75
थ्री-एक्सल वाहन 160 245 5415 80
भारी वाहन 235 350 7785 115
बड़े आकार वाले वाहन 285 425 9480 140

कैसे तय होता है टोल रेट

टोल टैक्स की दरें होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर तय की जाती हैं। हर साल के अंत में इंडेक्स का मूल्यांकन कर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नए रेट जारी करता है।

टोल की राशि सड़क की लंबाई और उस पर बने इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे फ्लाईओवर, अंडरपास, टनल के आधार पर भी तय होती हैं। जहां ज्यादा सुविधाएं होती हैं, वहां टोल भी अधिक लगता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *