निकाय चुनाव 2026 को पूरी निष्पक्ष और बिना किसी गड़बड़ी के कराने के लिए जिला चुनाव आयोग पूरी तरह सतर्क हो गया है। चुनाव के दौरान वोटों को प्रभावित करने के लिए ‘पेड न्यूज’ के बढ़ते चलन को रोकने के लिए आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है।
.
इसके लिए जिले में विशेष निगरानी टीम और मीडिया सेंटर को पूरी तरह चालू कर दिया गया है। अखबारों, टीवी और केबल के साथ-साथ अब इंटरनेट और सोशल मीडिया (जैसे फेसबुक, वॉट्सऐप) पर भी चौबीसों घंटे कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी प्लेटफॉर्म पर गड़बड़ या शक वाली खबर मिलने पर तुरंत नोटिस देकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला कलेक्टर के नेतृत्व में बनी निगरानी टीम रोज छपने और चलने वाली खबरों की बारीकी से जांच कर रही है। अगर किसी खबर पर पैसे देकर छपवाने का शक होता है, तो यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी

साफ-सुथरे चुनाव के लिए बनाई गई व्यवस्था
जैसलमेर सूचना केंद्र में इसके लिए अलग से एक रजिस्टर बनाया गया है, जिसमें रोज की खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट्स का हिसाब रखा जा रहा है। चुनाव आयोग का मकसद यह है कि कोई भी उम्मीदवार पैसे या मीडिया के गलत इस्तेमाल से चुनाव न जीत सके और सभी उम्मीदवारों को बराबरी का मौका मिले।
