कटनी में पठरा सरपंच अशोक सिंह सस्पेंड:महिला से रेप के आरोप में जेल गया, एसडीएम ने की कार्रवाई
कटनी जिले के बड़वारा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पठरा के सरपंच अशोक सिंह गौड़ को पद से निलंबित कर दिया गया है। उन पर एक महिला से दुष्कर्म का गंभीर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कटनी एसडीएम और विहित प्राधिकारी प्रमोद चतुर्वेदी ने कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर की है।…
