भरठुवा बंदूक साफ करते समय चली गोली:पलामू में बुजुर्ग की हुई मौत, शिकार के लिए रखी थी 40 साल पुरानी बंदूक
पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह हुटार गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग श्याम लाल भुइयां की अवैध भरठुवा बंदूक साफ करते समय गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, श्याम लाल अपने घर में बैठकर बंदूक की सफाई कर रहे थे। तभी अचानक बंदूक से गोली चल गई।…
