सिविल कोर्ट में नवनियुक्त UDC को सीआईएस 4.0 की ट्रेनिंग:बक्सर में ई-समन प्रणाली की प्रक्रिया बताई, डिजिटल कार्यों में लागू करने का संकल्प
बक्सर सिविल कोर्ट में न्यायिक कार्यों को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। न्यायालय परिसर के कॉन्फ्रेंस रूम में नवनियुक्त अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य नए लिपिकों को सीआईएस 4.0 प्रणाली के माध्यम से ई-समन जारी करने की प्रक्रिया से…
