प्रमोशन में गोपनीय चरित्रावली दोबारा मांगने का विरोध:पन्ना में सवर्ण अधिकारी कर्मचारी संगठन ने DEO को ज्ञापन सौंपा, बोले- कागज कार्यालय भेजे जा चुके
पन्ना जिले में पदोन्नति प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों से पिछले पांच वर्षों की गोपनीय चरित्रावली (CR) दोबारा मांगे जाने का विरोध शुरू हो गया है। इस प्रक्रिया को अव्यवहारिक बताते हुए सवर्ण अधिकारी कर्मचारी संगठन ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) पन्ना को एक ज्ञापन सौंपा और एक सरलीकृत व्यवस्था बनाने की मांग की।…
