करनाल में ढाबे का ताला तोड़कर हजारों की चोरी:15 दिन से बंद पड़ा, इन्वर्टर-बैट्री, 5 स्टील के पतीले समेत कीमती सामान ले गए
करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र में एक ढाबे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। घटना तब सामने आई जब ढाबा मालिक, ढाबा खोलने पहुंचा। चोरी की इस वारदात में ढाबे से इन्वर्टर, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान गायब मिला। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की है।…
