![]()
चक्रधरपुर रेल मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान अलग-अलग तिथियों में 13 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अपने तय समय से एक घंटे देर से हटिया से खुलेगी। वहीं, रेल यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद होकर आगरा कैंट और कानपुर सेंट्रल से कोलकाता के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। दोनों ट्रेनें डीडीयू, सासाराम, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो के रास्ते चलेंगी। यह ट्रेनें रहेंगी रद़् इधर, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रद्द प्रमुख ट्रेनों में 58659/58660 हटिया-राउरकेला पैसेंजर 18309/18310 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 18175 /18176 हटिया- झारसुगुड़ा मेमू 18601/18602 हटिया-टाटानगर एक्स. 18105/18106 राउरकेला-जयनगर एक्स. 18641/18642 हटिया-दुर्ग एक्स. 15028/15027 गोरखपुर-संबलपुर एक्स. 18452/18451 तपस्विनी एक्स. शामिल है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने की विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा
वहीं, 04157 कानपुर-कोलकाता 29 सितंबर तक हर मंगलवार सुबह 8 बजे खुलकर रात 8:40 बजे धनबाद होती हुई अगली सुबह 4:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 04158 कोलकाता-कानपुर 30 सितंबर तक हर बुधवार को सुबह 7:25 बजे खुलकर दोपहर 12:45 बजे धनबाद होती हुई देर रात 1:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2 एसी का एक, 3 एसी के 4, स्लीपर के 9 और जनरल क्लास के 8 कोच होंगे। 01911 आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई से 24 सितंबर तक हर गुरुवार को सुबह 3:40 बजे खुलकर रात 8:40 बजे धनबाद होती हुई अगली सुबह 4:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 09112 कोलकाता-आगरा कैंट ट्रेन 31 जुलाई से 25 सितंबर तक हर शुक्रवार को सुबह 7:25 बजे खुलेगी और दोपहर 12:45 बजे धनबाद होती हुई अगली सुबह 8 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2 एसी का एक, 3 एसी के 2, स्लीपर के 10 और जनरल क्लास के 4 कोच होंगे। धनबाद-शकूर बस्ती ट्रेन का 31 अगस्त तक विस्तार
रेलवे ने धनबाद से शकूर बस्ती के बीच चलाई जा रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार किया है। इसकी अवधि 1 अगस्त को समाप्त हो रही थी। अब 03639 धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल 3 से 31 अगस्त तक हर सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। वहीं, 03640 शकूर बस्ती-धनबाद 4 अगस्त से 1 सितंबर तक हर मंगलवार और शनिवार को चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन का समय और ठहराव पूर्ववत रहेगा। बोगियों के कंपोजिशन में भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।
Source link
22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक 13 ट्रेनें रद्द रहेंगी:तपस्विनी एक्स. एक घंटे देर से चलेगी, धनबाद होकर कोलकाता के लिए चलेंगी वीकली ट्रेनें
