करनाल में ढाबे का ताला तोड़कर हजारों की चोरी:15 दिन से बंद पड़ा, इन्वर्टर-बैट्री, 5 स्टील के पतीले समेत कीमती सामान ले गए




करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र में एक ढाबे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। घटना तब सामने आई जब ढाबा मालिक, ढाबा खोलने पहुंचा। चोरी की इस वारदात में ढाबे से इन्वर्टर, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान गायब मिला। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव बरसत निवासी रामकिशन उर्फ बिल्लू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसने करीब दो महीने पहले बराना से बरसत रोड पर गांव फरीदपुर के पास एक ढाबा शुरू किया था। बीमार होने के कारण उसका ढाबा पिछले 15 दिनों से बंद पड़ा था। 27 जुलाई की सुबह जब वह ढाबा खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो 2 बटरे, 1 इन्वर्टर, बड़े 3 सिलेंडर, एक मिक्सी, एक फराटा पंखा, 5 स्टील के पतीले, 2 कूकर सहित अन्य सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत करीब ₹70 हजार बताई गई है। 112 पर दी सूचना, पुलिस ने दर्ज किया केस घटना के बाद रामकिशन ने तुरंत 112 पर कॉल कर सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने जांच के बाद उसे थाना में शिकायत देने को कहा। इसके बाद 28 जुलाई को लिखित दरखास्त दी गई। 29 जुलाई को पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई निर्मल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार पुलिस के अनुसार अज्ञात चोरों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र की जांच और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *