हिमाचल में जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला:सीएम कुर्सी बचाने को मंत्रियों का भी कर रहे अपमान, पंचायत चुनाव के नतीजों घबराई सरकार
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ तीखा मोर्चा खोल दिया है। मंडी के विपाशा सदन में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने और…
