![]()
जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते कई कॉलोनी में कल बिजली बंद रहेगी। शहर के कई इलाकों में ढाई घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। सुबह 8.30 से 11 बजे तक यहां रहेगा पावरकट 33/11 केवी सबस्टेशन सूरसागर-2 से रेडियो फाटा, भूरंटीया, कालूराम जी बावड़ी, व्यापारियों का मोहल्ला, रकासनी, सिंधियों की गली, भाकरी बाइपास रोड, पुरानी भाकरी बास, नई भाकरी बास भुजवातों का बास से सम्बंधित सम्पूर्ण क्षेत्र। 33/11 केवी सबस्टेशन कबीर नगर से तुलसी कॉलोनी,कबीर नगर, मेघवाल बस्ती,रामबाग हरिजन बस्ती,रामदेव पेट्रोल पंप, पीएचईडी पंप,सूरजमल हॉस्पिटल,कुत्तो का बाड़ा,धर्मवातो का बास से सम्बंधित सम्पूर्ण क्षेत्र।
Source link
जोधपुर में कल ढाई घंटे रहेगी बिजली बंद:मेंटेनेंस के चलते पावर सप्लाई कट; जानिए कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित
