Headlines

समस्तीपुर में एक दिन पहले कोर्ट से फरार बंदी अरेस्ट:पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा था, प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराता मिला




समस्तीपुर सिविल कोर्ट में सोमवार को पेशी के दौरान पुलिस फरार हुआ बंदी अस्पताल में उपचार कर रहा था। इसी दौरान भनक लगने पर शहर के मोहनपुर रोड से पुलिस ने उसे एक गिरफ्तार कर लिया। अब उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपित उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र रोशन कुमार उर्फ साजन बताया गया है। वह पॉक्सो एक्ट के मामले में पिछले एक साल से मंडल कारा में बंद था। पॉक्सो कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था बंदी यहां बता दे कि सोमवार को समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय के पॉक्सो कोर्ट में उसे पेशी के लिए लाया गया था। जहां कोर्ट हाजत से पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट परिसर पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने पेशी की प्रक्रिया के लिए उसकी हथकड़ी खोली और बाहर बैठाया। इसी दौरान वह अचानक पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और नगर थाना व डीआईयू की संयुक्त टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही थी।‌ गुप्त सूचना पर पुलिस को मिली कामयाबी पुलिस के अनुसार 24 घंटे से युवक के भागने के भागने की दिशा में छापेमारी कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिलेगी शहर के मोहनपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में वह अपना उपचार कर रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नगर थाना में दर्ज की गई थी प्राथमिकी बंदी के फरार होने के मामले में विशेष अदालत रेप एंड पोक्सो एक्ट में पीठ लिपिक सह कार्यालय लिपिक प्रेम रंजन कर्ण के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। करीब 1 साल पहले उजियारपुर थाना क्षेत्र में गांव की ही एक लड़की से रेप का आरोप लगा था, इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब से आरोपी जेल में बंद था। मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस जांच में रेप की पुष्टि हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *