Headlines

Pakistan Army Missile Attack FAKE Video; Amritsar


1 वर्ष पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने बीती रात अमृतसर पर मिसाइल अटैक कर दिया। इस दावे को साबित करने के लिए कई पाकिस्तानी यूजर्स अलग-अलग वीडियो शेयर कर रहे हैं। भास्कर फैक्ट चेक में जानिए क्या है इनका सच…

पहला वीडियो

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर खड़े ट्रक के पास एक जोरदार धमाका होता है। धमाके से आग का बढ़ा गुबार उठता है। पाकिस्तानी यूजर्स इसे अमृतसर का बताकर शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अमृतसर से लाइव वीडियो। (अर्काइव)

अमृतसर के नाम से शेयर हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट।

अमृतसर के नाम से शेयर हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट।

वीडियो का सच…

मुंबई के धारावी का यह वीडियो 24 मार्च 2025 का है। जब गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में जोरदार ब्लास्ट हुआ था। इस हादसे से जुड़ी खबर और अन्य वीडियो हमें कई मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिले। खबर का लिंक…

hp लाइव न्यूज के चैनल पर मौजूद वीडियो का स्क्रीनशॉट।

hp लाइव न्यूज के चैनल पर मौजूद वीडियो का स्क्रीनशॉट।

साफ है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है।

दूसरा वीडियो

शहरी इलाकों में धमाकों का यह वीडियो पाकिस्तान के एक X अकाउंट ने अमृतसर का बताकर शेयर किया। यूजर ने लिखा- पाकिस्तान ने अमृतसर में सैन्य अड्डे पर हमला किया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। (अर्काइव)

पाकिस्तानी यूजर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

पाकिस्तानी यूजर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

वीडियो का सच…

यह वीडियो De La Fuente.नाम के X यूजर ने 2 मार्च 2024 को शेयर किया था। यूजर ने अपने पोस्ट में ये वीडियो टेक्सास में लगी आग का बताया था। पोस्ट का लिंक… (अर्काइव)

2 मार्च 2024 को शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

2 मार्च 2024 को शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

साफ है कि इस वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भी गलत है। यह वीडियो मार्च 2024 का है।

तीसरा वीडियो

धमाके का यह वीडियो पहले भी अलग-अलग दावों के साथ वायरल हो चुका है। अब पाकिस्तानी यूजर्स इसे अमृतसर एयरबेस का बताकर शेयर कर रहे हैं। (अर्काइव)

पाकिस्तानी यूजर के शेयर किए गए पोस्टा का स

पाकिस्तानी यूजर के शेयर किए गए पोस्टा का स

वीडियो का सच…

यह वीडियो काबुल न्यूज नाम के एक्स हैंडल ने 23 अक्टूबर 2023 को शेयर किया था। इस वीडियो के कैप्शन में उर्दू भाषा में लिखा है- इजराइल ने कल रात गाजा पर बमबारी तेज कर दी। फिलिस्तीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल रात की बमबारी में महिलाओं और बच्चों समेत 400 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों लोग अभी भी ढही हुई इमारतों के नीचे फंसे हुए हैं। पोस्ट का लिंक…

23 अक्टूबर 2023 को शेयर की गई पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

23 अक्टूबर 2023 को शेयर की गई पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

साफ है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है।

————————

पाकिस्तान का झूठा दावा- भारत के फाइटर जेट मार गिराए: साबित करने के लिए शेयर किए FAKE फोटो-वीडियो; जानिए इनका सच

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बोखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने फर्जी दावा किया है कि उसने भारत के 5 फाइटर जेट मार गिराए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी यही बात संसद में कही है। अपना प्रोपगेंडा साबित करने के लिए पाकिस्तानी यूजर्स सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो शेयर कर रहे हैं। भास्कर फैक्ट चेक में जानते हैं क्या है इनकी सच्चाई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *