Headlines

Pakistan claims missile hit Gujarat port, foreign user shares 4 year old video from Dubai


  • Hindi News
  • No fake news
  • Pakistan Claims Missile Hit Gujarat Port, Foreign User Shares 4 Year Old Video From Dubai

1 वर्ष पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तानी यूजर्स बंदरगाह पर लगी आग का एक वीडियो शेयर कर रहे हैं। यूजर्स ने दावा किया कि यह वीडियो गुजरात का हजीरा पोर्ट है, जो पाकिस्तान के मिसाइल हमले से बूरी तरह तबाह हो गया। भास्कर फैक्ट चेक में जानिए क्या है पाकिस्तानी यूजर्स के फर्जी दावे का सच…

मिस अनाया नाम की पाकिस्तानी यूजर ने लिखा- भारत गुजरात अडानी के स्वामित्व वाले हजीरा पोर्ट पर कई मिसाइलों से हमला किया गया है, पूरा बंदरगाह तबाह हो गया। (अर्काइव)

पाकिस्तानी यूजर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

पाकिस्तानी यूजर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

एक अन्य पाकिस्तानी यूजर ने भी इसी कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया। (अर्काइव)

हजीरा पोर्ट के नाम से शेयर किए जा रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट।

हजीरा पोर्ट के नाम से शेयर किए जा रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट।

वीडियो का सच…

पड़ताल करने पर हमें पता चला कि 4 साल पुराना ये वीडियो दुबई का है। news.com.au नाम के यूट्यूब चैनल ने ये वीडियो 8 जुलाई 2021 को अपलोड किया था। चैनल पर मौजूद वीडियो के टाइटल में लिखा- दुबई में भीषण विस्फोट। वीडियो का लिंक…

यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो का स्क्रीनशॉट।

यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो का स्क्रीनशॉट।

पड़ताल के दौरान हमें दुबई में हुए इस विस्फोट के वीडियो से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट्स भी मिलीं। खबर का लिंक…

द सन की वेबसाइट पर मौजूद खबर का स्क्रीनशॉट।

द सन की वेबसाइट पर मौजूद खबर का स्क्रीनशॉट।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 जुलाई 2021 का ये वीडियो दुबई के जेबेल अली पोर्ट का है। जहां ऑयल टैंकर में विस्फोट हो गया था। इस दौरान विस्फोट से उठा आग का गुबार दूर से देखा गया था। वहीं, ये खबर द सन की वेबसाइट पर 7 जुलाई 2021 को पब्लिश हुई थी।

भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) फैक्ट चेक ने भी वायरल वीडियो का खंडन करते हुए इसे फेक बताया है।

साफ है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है।

————————

दर्जनों रॉकेट दागे, शहरी इलाकों में मची तबाही: पाकिस्तान पर मिसाइल अटैक के नाम से कई फेक वीडियो वायरल; जानिए इनका सच

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बने हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो अलग-अलग दावों के साथ वायरल हो रहे हैं। भास्कर फैक्ट चैक में जानिए क्या है इन वीडियो का सच। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *