Headlines

Pakistani users shared a fake video of the foreign minister s jaishankar


1 वर्ष पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तानी यूजर्स भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर का एक वीडियो शेयर कर रहे हैं। वीडियो में जयशंकर ने कहा- मैं भारत से माफी मांगने आया हूं। मुझे नहीं पता था कि पाकिस्तान हमें ऐसा करारा जवाब देगा। इस तरह की मनगढ़ंत बातें वायरल वीडियो में सुनी जा सकती हैं।

  • अबुबकार नाम के पाकिस्तानी यूजर ने वीडियो शेयर कर उर्दू भाषा में लिखा- जयशंकर की माफी पर माफी। क्या जयशंकर को माफ कर देना चाहिए या आखिरी तक काम जारी रखना चाहिए। (अर्काइव)
पाकिस्तानी यूजर के शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

पाकिस्तानी यूजर के शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

  • कई अन्य पाकिस्तानी यूजर्स ने भी वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया। (अर्काइव)

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

वीडियो का सच…

यह वीडियो पूरी तरह AI जनरेटेड है और वीडियो में सुनाई दे रही आवाज डब (किसी ओर की आवाज) है। AI वीडियो डिटेक्ट टूल ने इस वीडियो को 99% AI जनरेटेड बताया है।

AI वीडियो डिटेक्ट टूल का स्क्रीनशॉट।

AI वीडियो डिटेक्ट टूल का स्क्रीनशॉट।

भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) फैक्ट चेक ने वीडियो का खंडन कर इसे फेक बताया। PIB ने लिखा- फेक AI वीडियो अलर्ट। विदेश मंत्री एस जयशंकर को माफी मांगते हुए दिखाए जाने वाला एडिटेड वीडियो शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो AI से बनाया गया है और प्रोपगेंडा का हिस्सा है।

साफ है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर का वायरल वीडियो AI जनरेटेड और आवाज डब्ड है।

————————

पाकिस्तान के 5 बड़े झूठ: S-400 तबाह करने से लेकर मस्जिद को निशाना बनाने तक फैलाई फेक खबर; जानिए इनकी सच्चाई

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बीती रात हुए सीजफायर तक पाकिस्तान लगातार प्रोपगेंडा फैला रहा है। पाकिस्तान के न्यूज चैनलों समेत सोशल मीडिया यूजर्स तक भारत के खिलाफ फेक न्यूज फैला रहे हैं। भास्कर फैक्ट चेक में जानते हैं पाकिस्तान के 5 बड़े झूठ के पीछे का सच। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *