Headlines

Phagi Road Accident | Bolero Car Hits Pedestrians, Multiple Deaths


जयपुर जिले के फागी थाना इलाके में तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे पैदल चल रहे 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 1 पुरुष और 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति घायल हो गया। मरने वालों में सास-ससुर और 2 बहुए हैं। हादसा फागी-माधोराजपुरा रोड पर शुक्रवा

.

जानकारी के अनुसार, सभी लोग खेत में काम कर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलने पर फागी और माधोराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से चारों शवों को उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने हॉस्पिटल के बाहर हंगामा कर दिया।

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने फागी उप जिला अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। पुलिस ने स्थिति संभाली।

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने फागी उप जिला अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। पुलिस ने स्थिति संभाली।

बोलेरो छोड़कर भागा ड्राइवर, तलाश जारी

फागी थानाधिकारी पुष्पेंद्र बंशीवाल ने बताया- हादसे में सत्यनारायण (65), उसकी पत्नी मनमौज (60) और दो बहुओं अमृता देवी (35) और शिमला देवी (23) की मौत हो गई, जबकि बद्रीनारायण पुत्र सत्यनारायण कुम्हार घायल हो गया। सभी फागी के डिग्गी रोड स्थित कुम्हारों के मोहल्ले के निवासी थे।

माधोराजपुरा थानाधिकारी रणधीर सिंह ने बताया- हादसे के बाद ड्राइवर बोलेरो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आक्रोशित लोगों ने पोस्ट ऑफिस तिराहे पर जाम लगा दिया, जिसे लोगों से बात कर खुलवा दिया। ग्रामीणों ने सभी मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए और संविदा पर नौकरी की मांग की।

बद्री नारायण कुम्हार हादसे में घायल हो गए।

बद्री नारायण कुम्हार हादसे में घायल हो गए।

मैं बच गया, परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई

घायल बद्रीनारायण ने बताया- बोलेरो की टक्कर से मैं उछलकर दूर जा गिरा, लेकिन मां-पिताजी, पत्नी और छोटे भाई की पत्नी आंखों के सामने कुचल गए।

पुलिस ने हादसे के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से चारों शव उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए।

पुलिस ने हादसे के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से चारों शव उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए।

परिवार में अब 2 भाई और 3 बच्चे रह गए

हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौत से मोहल्ले में शोक की लहर छा गई। हादसे में मरने वाली अमृता के बेटी प्रियंका (15) और बेटा हिमांशु (13) है। अमृता के एक 5 साल के बेटे की कुछ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

हादसे में मरने वाली शिमला नर्सिंग की पढ़ाई कर चुकी थी और उसकी 8 महीने की बेटी वंशिका है। शिमला का पति सुरेश जयपुर की एक ज्वेलरी कंपनी में काम करता है।

हादसे के बाद ड्राइवर बोलेरो को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

हादसे के बाद ड्राइवर बोलेरो को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

डिप्टी सीएम बैरवा ने जताया दुख

डिप्टी मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने हादसे के बाद दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि फागी में स्टेट हाईवे-2 चाकसू रोड पर हुआ हादसे दुखद है।

यह खबर भी पढ़ें…

ट्रेलर ने भाई के घर जा रही बहन को कुचला,मौत:पति सड़क पर सिर गोद में रखकर बैठा रहा, पीछे से आकर टक्कर मारी; ड्राइवर डिटेन

बांसवाड़ा में भाई से मिलने जा रही बहन और जीजा को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े, ट्रेलर का टायर महिला के शरीर पर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *