Headlines

PM Narendra Modi Indonesia Deals LIVE Update; BrahMos – Astra Missile


जकार्ता28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पीएम ने मंगलवार को इंडोनेशिया के पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र अंगक्लुंग बजाने की कोशिश की। राष्ट्रपति सुबियांतो ताली बजाते दिखे। - Dainik Bhaskar

पीएम ने मंगलवार को इंडोनेशिया के पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र अंगक्लुंग बजाने की कोशिश की। राष्ट्रपति सुबियांतो ताली बजाते दिखे।

पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे का आज तीसरा और आखिरी दिन है। पीएम आज इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन जाएंगे। यह मंदिर एक हजार साल पुराना है। इंडोनेशिया से पीएम आज शाम ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न रवाना होंगे। उनका ऑस्ट्रेलिया दौरा 8 से 10 जुलाई तक है।

पीएम ने मंगलवार को इंडोनेशिया यात्रा के दौरान डिफेंस डील का ऐलान किया था। दोनों देशों के बीच पहली बार लगभग साढ़े पांच हजार करोड़ रुपए का अहम रक्षा करार हुआ है। इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलें खरीदेगा। भारत मलक्का की खाड़ी में अहम साबांग पोर्ट को डेवलप करेगा।

पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान

पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान बिन्तांग आदिपूर्णा से नवाजा गया है। पीएम मोदी को यह 35वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो ने कहा कि पीएम मोदी ने संबंधों में मजबूती लाने के लिए अहम योगदान दिया है।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया।

ऑस्ट्रेलिया में सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे पीएम

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वहां के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। मोदी की यह यात्रा पीएम अल्बनीज के निमंत्रण पर हो रही है। उनका यह तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है।

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे और दोनों देशों के प्रमुख कारोबारियों को संबोधित करेंगे। साथ ही, भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

PM के इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी बोले- भारत-इंडोनेशिया में कुछ-कुछ होता है

पीएम मोदी ने मंगलवार शाम इंडोनेशिया के जकार्ता में भारतीय लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- यहां भारत का गाना ‘कुछ-कुछ होता है’ बहुत लोकप्रिय है। जब भारत-इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं तो कुछ-कुछ से भी आगे बढ़कर बहुत कुछ होता है।

पीएम बोले- राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा था कि उनके अंदर भारत का DNA है। उनकी इस बात ने भारतीयों के दिलों को छू लिया था। भारत-इंडोनेशिया का DNA म्युचअल ट्रस्ट से बना है।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने कहा- मैं पीएम मोदी का फैन हूं। मोदी सरकार की कई योजनाएं सफल रही हैं। मैं उन्हें कॉपी करने की कोशिश करता हूं। अच्छा हुआ इन योजनाओं पर ‘कॉपीराइट’ नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर के अंदर कुल 240 मंदिर, शिव मंदिर सबसे ऊंचा

02:12 AM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी की इंडोनेशिया दौरे से जुड़ी 4 तस्वीरें…

प्रबोवो सुबियांतो ने मंगलवार सुबह जकार्ता में राष्ट्रपति भवन में पीएम का स्वागत किया। उन्हें गले लगाया।

प्रबोवो सुबियांतो ने मंगलवार सुबह जकार्ता में राष्ट्रपति भवन में पीएम का स्वागत किया। उन्हें गले लगाया।

जकार्ता के राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

जकार्ता के राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

गार्ड ऑफ सेरेमनी के दौरान मोदी ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय के बच्चों से मुलाकात की।

गार्ड ऑफ सेरेमनी के दौरान मोदी ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय के बच्चों से मुलाकात की।

पीएम मोदी सोमवार को इंडोनेशिया पहुंचे थे। इंडोनेशिया के एयरस्पेस में एंट्री करते ही वहां की एयरफोर्स ने उसे एस्कॉर्ट किया था।

पीएम मोदी सोमवार को इंडोनेशिया पहुंचे थे। इंडोनेशिया के एयरस्पेस में एंट्री करते ही वहां की एयरफोर्स ने उसे एस्कॉर्ट किया था।

02:08 AM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

25% ग्लोबल ट्रेड साबांग पोर्ट होकर, यहां भारत की मौजूदगी

25% वर्ल्ड ट्रेड मलक्का स्ट्रेट से होकर गुजरता है। मलक्का के मु​हाने पर स्थित साबांग पोर्ट को अब भारत डेवलप करेगा। यहां भारत की मौजूदगी होगी। साबांग पोर्ट भारत के ग्रेट निकोबार द्वीप से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर है।

यानी अब भारत बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर में अपने ट्रेड और डिफेंस हितों को और ज्यादा सुरक्षित रख सकेगा। बता दें कि चीन पिछले कुछ सालों से अपनी सैन्य और समुद्री मौजूदगी लगातार बढ़ा रहा है। अब भारत साबांग पोर्ट के जरिए बेहतर जियो स्ट्रैटेजिक लोकेशन में होगा। प्रशांत महासागर में भी भारत दबदबा बढ़ा सकेगा।

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन को लेकर चिंता क्यों है?

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र (हिंद महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक) में चीन पिछले कुछ सालों से अपनी सैन्य और समुद्री मौजूदगी लगातार बढ़ा रहा है। इसी वजह से भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, फिलीपींस, वियतनाम और कई अन्य देशों की चिंता बढ़ी है।

चीन लगभग 90% दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। जबकि फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान भी इसके कुछ हिस्सों पर दावा करते हैं। चीन ने समुद्र में कृत्रिम द्वीप बनाकर वहां हवाई पट्टियां, रडार और मिसाइल सिस्टम तैनात किए हैं। फिलीपींस और वियतनाम के जहाजों के साथ चीनी कोस्ट गार्ड की कई बार झड़प हो चुकी है।

02:06 AM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भास्कर नॉलेज: इंडोनेशिया 2000 साल से भारतीय संस्कृति से जुड़ा

भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की बात करें, तो ये करीब 2,000 साल पुराने माने जाते हैं। प्राचीन काल से भारतीय व्यापारियों, हिंदू और बौद्ध संस्कृति का इंडोनेशिया पर गहरा प्रभाव रहा है।

आज भी इंडोनेशिया के बाली और जावा में रामायण और महाभारत पर आधारित नृत्य-नाटक और सांस्कृतिक परंपराएं प्रचलित हैं। वहां 85% मुस्लिम आबादी होने के बाद भी 20 हजार रुपिया के नोट पर भगवान गणेश की फोटो छपी थी। इसके अलावा भी कई ऐसे प्रतीक है, जिसमें भारतीय संस्कृति की छाप मिलती है।

02:06 AM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत का इंडोनेशिया पर कभी शासन नहीं रहा, फिर भी पहुंची संस्कृति

02:06 AM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

PM मोदी का 102वां विदेश दौरा, तीसरी बार इंडोनेशिया पहुंचे

पीएम मोदी का यह 102वां विदेश दौरा है। वहीं वह तीसरी बार इंडोनेशिया पहुंचे हैं। उनका पहला दौरा मई 2018 में हुआ था। इसके बाद मोदी सितंबर 2023 में जकार्ता में आयोजित 20वीं आसियान (ASEAN)-भारत और 18वीं ईस्ट एशिया समिट में शामिल होने इंडोनेशिया पहुंचे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *