Headlines

PSC की तैयारी करने आई छात्रा ने फांसी लगाई:किराए के मकान में फंदे पर लटकी मिली, सूचना पर जशपुर से पहुंचे परिजन




अंबिकापुर में CG PSC की तैयारी के लिए आई 26 वर्षीय छात्रा किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली। उसे तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना पर जशपुर से परिजन अंबिकापुर पहुंचे। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के फरसाबहार की निवासी तनुजा पैकरा कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद सीजीपीएससी की तैयारी करने के लिए 25 जुलाई को अंबिकापुर आई थी। उसने शहर के गांधीनगर में गांधी चौक के पास स्थित एक मकान में किराए का कमरा लिया था और वहीं रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिसर के दूसरे कमरों में अन्य छात्राएं रहती हैं। फांसी पर झूलते देखा तो पहुंचाया हॉस्पिटल बुधवार की सुबह तनूजा पैकरा अपने कमरे में थी। दूसरे कमरे में रहने वाली एक छात्रा उसके कमरे में पहुंची तो उसने तनूजा को फांसी के फंदे में झूलते हुए देखा। वह छटपटा रही थी। इसकी सूचना मकान मालिक को दी गई। मकान मालिक और एक पड़ोसी ने किसी तरह उसे फंदे से उतारा और इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। हॉस्पिटल में जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। पुलिस ने मृतका का मोबाइल भी जब्त किया है। संदेह पर पुलिस ने एसएफएल की टीम को बुलाकर जांच कराई। पुलिस ने युवती की आत्महत्या की सूचना उसके परिजनों को दी तो वे बदहवास स्थिति में अंबिकापुर पहंचे। पीएम उपरांत पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। गांधीनगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *