Headlines

Rahul Gandhi CWC Statement | PM Modi Successor Search Ongoing


नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई।  - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई।

राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस नेताओं से कहा कि मोदी सरकार बैकफुट पर है। हमें उसके खिलाफ ज्यादा आक्रामक रुख अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘एकता हमारी पार्टी की ताकत, TMC को देखिए कैसे बिखर गई। नरेंद्र मोदी का शासन आखिरी दौर में है और उनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है।’

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल ने ये बातें नई दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC की बैठक में कहीं। इसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 88 नेता शामिल हुए।

संसद सत्र खत्म होने के बाद CWC की पहली बैठक

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में सोनिया गांधी, अंबिका सोनी भी शामिल हुईं।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में सोनिया गांधी, अंबिका सोनी भी शामिल हुईं।

CWC की यह बैठक संसद सत्र खत्म होने के बाद पहली बार हुई। इसमें देश की राजनीतिक स्थिति के साथ युवाओं का भविष्य, राम मंदिर ट्रस्ट के चंदे की जवाबदेही और भारतीय सीमा पर चीन की कथित घुसपैठ जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में 5 मुद्दों पर चर्चा, खड़गे बोले- 94 हजार स्कूल बंद

1. युवाओं की शिक्षा और रोजगार: मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने युवाओं के लिए एजुकेशन टू एप्लॉयमेंट रोडमैप बनाने की मांग की।

2. स्कूल बंद होने का मुद्दा: खड़गे ने दावा किया कि हाल के वर्षों में 94 हजार स्कूल बंद हुए हैं। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था की गंभीर समस्या बताया।

3. राम मंदिर ट्रस्ट के चंदे का हिसाब: खड़गे ने राम मंदिर ट्रस्ट को मिले पैसे, सोने और अन्य दान की पारदर्शिता पर सवाल उठाया। उन्होंने दान के इस्तेमाल और हिसाब-किताब की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।

4. चीन और सीमा सुरक्षा: बैठक में भारतीय सीमा पर चीन की कथित घुसपैठ के मुद्दे पर भी चर्चा हुई और सरकार से जवाबदेही की मांग की गई।

5. कांग्रेस की आगे की रणनीति: बैठक में संसद सत्र के बाद देश की राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की गई और सरकार के खिलाफ कांग्रेस के रुख को और आक्रामक बनाने पर जोर दिया गया।

———————–

ये खबर भी पढ़ें…

CWC मीटिंग में फैसला, कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही पैरा गाएगी: 1937 में बनाए नियम का पालन करेगी

कांग्रेस ने वंदे मातरम को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी 1937 में हुई कांग्रेस बैठक में लिए गए फैसले का पालन करेगी। इसके तहत पार्टी के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के केवल दो अंतरे गाए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *