रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस की पहल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मंे रात के समय दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस सुरक्षा अभियान चला रही है। जिसमें सड़क के किनारे पेड़ों पर ट्री मार्कर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाया जा रहा है। इसके लिए कई चिन्हित स्थलों पर यह अभियान चलाया गया है। ताकि सड़क दुर्घटनाओं म
.
पिछले दिनों सड़क दुर्घटनाओं के कई मामले सामने आए। वहीं कुछ ऐसे भी सड़क दुर्घटनाएं हुए, जो सड़क किनारे पेड़ों से टकराकर या रात में नजर नहीं आने पर वाहन सड़क से नीचे उतर गई।
इन सब घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान की पहल की है और इसी जोखिम को कम करने के लिए यातायात पुलिस ने जिले के विभिन्न मार्गों का सर्वे किया।
इसके बाद ऐसे चिन्हित वृक्षों पर उच्च गुणवत्ता वाले रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, जो वाहन की हेडलाइट पड़ते ही दूर से चमकते हैं और चालकों को रोड किनारे पेड़ का अंदाजा होने के साथ ही उन्हें पहले से सतर्क कर देते हैं।
इस अभियान के लिए थाना यातायात की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो जिले के विभिन्न मार्गों पर लगातार काम कर रही हैं।

कई मुख्य मार्गों को चिन्हित करने के बाद रेडियम रिफ्लेक्टर लगाया जा रहा है
इन सड़कों पर लगाए गए रेडियम स्टीकर पुलिस द्वारा उर्दना-गेरवानी-लाखा मार्ग, पहाड़ मंदिर-बनोरा मार्ग व इंदिरा विहार-हमीरपुर मार्ग में सड़क किनारे चिन्हित पेड़ों पर ट्री मार्कर रेडियम रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अन्य संवेदनशील व दुर्घटना संभावित मार्गों पर भी यह काम चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।
रात के समय निर्धारित गति में वाहन चलाए यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे रात में निर्धारित गति सीमा का पालन करें। साथ ही हाई बीम का अनावश्यक उपयोग न करें, सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही सड़क संकेतकों व रिफ्लेक्टर मार्किंग का ध्यान करते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।
ट्री मार्कर चालको को समय रहत सतर्क करेंगे एसएसपी शशि मोहन ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस केवल प्रवर्तन ही नहीं, बल्कि ऐसे नवाचार भी कर रही है जो सीधे लोगों की सुरक्षा से जुड़े हैं।
सड़क किनारे लगाए जा रहे ट्री मार्कर रेडियम रिफ्लेक्टर वाहन चालकों को समय रहते सतर्क करेंगे और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करेंगे।
सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित गति से वाहन चलाएं और स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
