Headlines

Raipur Ex-Servicemen Outreach Program | Pension SPARSH Portal Solution



अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान अगले एक वर्ष तक देशभर में जारी रहेगा।

रायपुर में मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के अभिलेख कार्यालय ने ‘मिशन निरंतर मिलाप’ के तहत पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पेंशन और SPARSH पोर्टल से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही समाधान कि

.

इस कार्यक्रम में करीब 42 पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके आश्रित शामिल हुए। टीम ने उनकी समस्याएं सुनीं और पेंशन से जुड़े मामलों में जरूरी मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराई। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पूर्व सैनिकों को उनके घर के नजदीक ही पेंशन संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

अभियान रहेगा एक साल तक जारी

‘मिशन निरंतर मिलाप’ के चौथे चरण की शुरुआत 17 जून 2026 को की गई थी। इसके तहत मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि पूर्व सैनिकों को रिकॉर्ड कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

अधिकारियों के मुताबिक, यह अभियान अगले एक साल तक देशभर में जारी रहेगा। इसके जरिए अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों तक पहुंचकर पेंशन, SPARSH और अन्य सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *