![]()
राजस्थान में मेडिकल हेल्थ सेक्टर में डॉक्टर्स के पदों पर भर्ती के लिए अगले महीने आवेदन भरे जाएंगे। ये भर्ती राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज (RUHS) यूनिवर्सिटी के जरिए होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के लिए राजस्थान मेडिकल काउ
.
मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की प्रिंसिपल सेक्रेट्री गायत्री राठौड़ ने बताया- भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर से भरने शुरू होंगे और आवेदन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर होगी। ये भर्ती 600 मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए होगी। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास MBBS की डिग्री होना जरूरी है।
रिटन एग्जाम से होगी भर्ती
गायत्री राठौड़ ने बताया- यह भर्ती रिटन (लिखित) एग्जाम के जरिए होगी। एग्जाम की तारीख तक अभ्यर्थी का RMC में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ तो वह भर्ती के लिए योग्य नहीं होगा। उन्होंने बताया- इससे पहले भी RUHS के जरिए प्रदेश में 1699 पदों पर मेडिकल ऑफिसरों की भर्ती करवाई जा चुकी है।
