सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम रविवार को 2 पारियों में होगा। फाइल फोटो।
राजस्थान में रविवार (12 जुलाई) से सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम शुरू हो रहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 27 जिलों में 1221 सेंटर हैं। पहले दिन (आज) 2 पारियों में पेपर होगा। पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (GK) और दूसरी पारी
.
अभ्यर्थियों को एग्जाम शुरू होने के एक घंटे पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। परीक्षा के लिए 12 लाख 30 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं। यह भर्ती कुल 9,651 पदों पर की जाएगी। यह इस साल होने वाली बड़ी परीक्षाओं में से एक है।
सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में सबसे कम पोस्ट गुजराती में और मैथ्स में सबसे ज्यादा पद हैं। एग्जाम को चार वर्गों (ग्रुप्स) में बांटा गया है, जो 12 से 18 जुलाई 2026 तक होंगे।

पहले 6,500, फिर 10,537 और अब 9,651 पदों पर भर्ती
भर्ती का विज्ञापन (संख्या 07/2025-26) 17 जुलाई 2025 को 10 विषयों के कुल 6,500 पदों के लिए जारी किया गया था।
बाद में माध्यमिक शिक्षा विभाग से मिले प्रस्ताव के अनुसार पदों की संख्या को बढ़ाकर पहले 10,537 किया गया था।
बाद में नियमों के अनुसार इसे दोबारा संशोधित करते हुए कुल 9,651 पद कर दिया गया, जिन पर अब यह परीक्षा ली जा रही है।
ओरिजिनल आधार कार्ड लेकर आना होगा
कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर ओरिजिनल आधार कार्ड लेकर आना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है, तो अन्य फोटो युक्त पहचान-पत्र (जैसे वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) जिसमें नई और स्पष्ट कलर फोटो हो, उसे लेकर एग्जाम सेंटर पर जा सकेंगे। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को प्रवेश-पत्र पर भी अपना नया रंगीन फोटो लगाना होगा।

दलालों और ठगों से रहें सावधान: RPSC की अपील
1. किसी के बहकावे में न आएं
RPSC ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा पास कराने का दावा करने वाले किसी भी दलाल, बिचौलिए (मीडिएटर) या ठग के झांसे में न आएं।
2. पैसे मांगने पर तुरंत यहां शिकायत करें
अगर कोई भी व्यक्ति आपसे परीक्षा पास कराने के नाम पर पैसे (रिश्वत) मांगता है या कोई लालच देता है, तो सबूत के साथ तुरंत पुलिस, जांच एजेंसी या आयोग के कंट्रोल रूम नंबरों पर शिकायत करें, कंट्रोल रूम नंबर: 0145-2635200, 2635212 और 2635255
3. नकल या गड़बड़ी की तो भुगतनी होगी कड़ी सजा
अगर कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा में नकल करते हुए या किसी भी तरह की गड़बड़ी में शामिल पाया गया, तो नए कानून (राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022) के तहत बहुत सख्त कार्रवाई होगी। आरोपी को उम्रकैद (आजीवन कारावास) की सजा हो सकती है। 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना लग सकता है। आरोपी की घर-जमीन (चल-अचल संपत्ति) जब्त की जा सकती है।

अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को चार ग्रुप में बांटा
ग्रुप A- इसमें सोशल साइंस विषय है। इस ग्रुप के अभ्यर्थियों की 12 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (GK) की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सोशल साइंस विषय की परीक्षा होगी।
ग्रुप B- इसमें हिंदी विषय है। इस सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की 13 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (GK) की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
ग्रुप C- इसमें साइंस और संस्कृत सब्जेक्ट हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों की 14 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (GK) की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक साइंस विषय की परीक्षा होगी। वहीं, 15 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
ग्रुप D- इसमें गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट रखे गए हैं।
इन सब्जेक्ट के सभी अभ्यर्थियों की 16 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (GK) की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक गणित विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
17 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक इंग्लिश और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक उर्दू विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
18 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक पंजाबी और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
—
यह खबर भी पढ़िए…
राजस्थान-कल से एक और बड़ी परीक्षा, 12 लाख कैंडिडेट, गुजराती सब्जेक्ट के लिए केवल एक पोस्ट, सबसे ज्यादा मैथ्स में; जानें- एंट्री के क्या हैं नियम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम कल से शुरू होगा। परीक्षा में 12 लाख 30 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं। पढ़ें पूरी खबर…
