Headlines

Rajasthan Weather Alert | Rain In Jaipur Ajmer Sikar & Heat In Jaisalmer


मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बाकी जिलों में यलो अलर्ट है। शुक्रवार से तीन दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू होगा।

.

बीते 24 घंटे में सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर सहित कई जिलों में गुरुवार को 2 इंच तक बरसात हुई। कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी तेज बारिश हुई। कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वी राजस्थान के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। वहीं पश्चिमी जिलों में वेस्टर्न विंड चलने से गर्मी बढ़ गई।जैसलमेर, बाड़मेर में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है।

सबसे पहले- राजस्थान में बारिश की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स

कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून ट्रफ अभी जैसलमेर, कोटा, रायसेन होते हुए डीप-डिप्रेशन सिस्टम से होकर गुजर रही है। डीप-डिप्रेशन सिस्टम अभी छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रहा है, जो धीरे-धीरे पश्चिम दिशा में आगे आ रहा है। इस सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में 5-6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

अजमेर में हुई 45 मिमी बरसात: सीकर, जयपुर, बूंदी, कोटा, झुंझुनूं, अजमेर, प्रतापगढ़ जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान 1 से 2 इंच तक बरसात हुई। इसमें अजमेर के सरवाड़ में 45 मिमी, प्रतापगढ़ के सुहागपुरा में 23 मिमी, पीपलखूंट में 18 मिमी, झुंझुनूं के खेतड़ी में 18 मिमी, कोटा के सांगोद में 20 मिमी, डिगोद में 10 मिमी, सीकर के खंडेला में 27 मिमी, रींगस में 29 मिमी, नीमकाथाना में 34 मिमी बरसात दर्ज की गई।

तेज गर्मी, पारा 41 डिग्री पार: गुरुवार को दिन का सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही, जहां अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.1, बीकानेर में 39.6, चूरू में 38.2, गंगानगर में 37, फलोदी में 38.8 और जोधपुर में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजस्थान में बारिश से जुड़ी PHOTOS…

चूरू के राजलदेसर में हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

चूरू के राजलदेसर में हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

सवाई माधोपुर में बारिश के बाद रणथंभौर स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर में भी झरना बहने लगा है।

सवाई माधोपुर में बारिश के बाद रणथंभौर स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर में भी झरना बहने लगा है।

ये शहर रहे सबसे ज्यादा गर्म

आगे कैसा रहेगा मौसम

बड़े शहरों में मौसम का हाल

जयपुर: राजधानी में गुरुवार दोपहर तक बादल छाए रहे। ग्रामीण इलाकों में कई जगह तेज बारिश हुई। शाहपुरा में 20 MM, जालसू में 43 MM, कालवाड़ में 34 MM, फागी में 21 MM, चौमूं में 25 MM, जोबनेर में 14 MM और दूदू में 20 MM बरसात दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश के बाद जयपुर का मौसम सुहावना हो गया, जिले में आगामी दिनों में भी बारिश हो सकती है।

बारिश के बाद जयपुर का मौसम सुहावना हो गया, जिले में आगामी दिनों में भी बारिश हो सकती है।

अलवर: जिले में गुरुवार को सुबह से मौसम मिला-जुला रहा। बादलों की मौजूदगी के कारण तेज धूप से कुछ राहत रही।अगले 24 घंटे में जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।

अलवर में आसमान में बादलों और धूप की आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। जिले में गर्मी और उमस भी कम रही।

अलवर में आसमान में बादलों और धूप की आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। जिले में गर्मी और उमस भी कम रही।

सीकर: जिले में गुरुवार सुबह घने बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद धूप निकल आई। गुरुवार को दिन में उमस कम रही, हालांकि शाम होते-होते गर्मी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर जिले में अगस्त महीने के पहले सप्ताह में सामान्य बारिश का अनुमान है।

सीकर में गुरुवार को बादल छाए रहे, इससे जिले में गर्मी ओर उमस असर भी कम रहा।

सीकर में गुरुवार को बादल छाए रहे, इससे जिले में गर्मी ओर उमस असर भी कम रहा।

कोटा: जिले में सावन के पहले दिन दोपहर को शहर के कई इलाकों में रिमझिम बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे की बारिश के बाद धूप निकल आई। इससे गर्मी व उमस और बढ़ गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कोटा में बारिश के बाद मौसम सुहावना रहा। जिले में आगे भी अच्छी बारिश की संभावना है।

कोटा में बारिश के बाद मौसम सुहावना रहा। जिले में आगे भी अच्छी बारिश की संभावना है।

उदयपुर: जिले शहर में गुरुवार शाम को हल्की बारिश हुई। शहर के अधिकांश इलाकों में शाम सवा पांच बजे के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ, जो करीब दस मिनट ही चला। इस बारिश से उमस से थोड़ी राहत मिली, लेकिन इससे पहले गुरुवार को दिनभर शहर में तेज धूप के बीच उमस से आमजन बेहद परेशान रहे।

उदयपुर में बारिश के बाद उमस रही, लेकिन बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

उदयपुर में बारिश के बाद उमस रही, लेकिन बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

जोधपुर: जिले में गुरुवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन दिनभर गर्मी-उमस रही। मौसम विभाग ने आगामी 6 दिनों के लिए जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। जिले का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जोधपुर में दो दिन से बारिश नहीं होने से गर्मी बढ़ गई। जिले में इस साल काफी कम बरसात हुई है।

जोधपुर में दो दिन से बारिश नहीं होने से गर्मी बढ़ गई। जिले में इस साल काफी कम बरसात हुई है।

अजमेर: जिले गुरुवार सुबह अचानक मौसम बदला और रिमझिम बारिश हुई, लेकिन बाद में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। जिले का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए जिले में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अजमेर में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 43 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। जिले में आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश हो सकती है।

अजमेर में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 43 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। जिले में आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *