Headlines

Rajtalab Murder Case | Brother-in-Law Arrested, Sent to Police Remand


एमजी हॉस्पिटल में मेडिकल के लिए लाए पुलिसकर्मियों के बीच काले टीशर्ट में खड़ा आरोपी।

पत्नी से विवाद के बाद जीजा ने साले की तलवार घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी साले के घर पत्नी को लेने पहुंचा था, जहां दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। गुस्से में आरोपी ने तलवार से साले के पेट में वार कर दिया। गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल ले जाया गय

.

घटना 4 अगस्त की रात बांसवाड़ा के राजतालाब थाना क्षेत्र के दाहोद नाका इलाके में हुई थी।

पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था, साले से हुआ विवाद

राजतालाब थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया – शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी राजेश और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कलह के चलते आरोपी की पत्नी अपने भाई अनिल के घर चली गई थी। 4 अगस्त की रात राजेश पत्नी को वापस लेने के लिए साले अनिल के घर पहुंचा था। वहां दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया।

विवाद बढ़ने पर राजेश और अनिल के बीच तीखी कहासुनी और हाथापाई हो गई। इसी दौरान गुस्से में आरोपी ने तलवार निकालकर अनिल के पेट में घोंप दी। हमले में अनिल गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

एमजी अस्पताल से उदयपुर ले जाते समय मौत

घटना के तुरंत बाद परिजन गंभीर रूप से घायल अनिल को बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी हालत बेहद नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर उदयपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे उदयपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही अनिल ने दम तोड़ दिया।

खांदु कॉलोनी से आरोपी को दबोचा

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजतालाब थाना पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गई थीं। आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश को शहर की खांदु कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। 8 अगस्त को मेडिकल के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें …

जीजा ने साले के पेट में तलवार घोंपी, मौत:झगड़े के बाद पत्नी भाई के घर आई थी; बाहर बुलाकर कर दी हत्या

पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक तलवार लेकर अपने साले के घर पहुंच गया। वहां उसने पहले पत्नी के साथ मारपीट की, फिर गाली-गलौज कर साले को घर से बाहर बुलाया और उसके पेट में तलवार घोंप दी। पूरी खबर पढ़िए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *