रोहतक55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मृतका की पहचान करीब 25 वर्षीय रूबी के रूप में हुई। उसके बॉयफ्रेंड का नाम नीरज है। नीरज ने भी सुसाइड अटेम्प्ट किया है। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर है।
हरियाणा के रोहतक में होटल में ठहरे युवक ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने होटल से बाहर जाकर सुसाइड करने की कोशिश की। इसका खुलासा तब हुआ, जब युवक के होटल ना लौटने पर कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खोला।
उन्हें युवती की डेडबॉडी बेड पर पड़ी मिली। चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। बेड के पास ही कंडोम का पैकेट और टूटी चूड़ियां भी पड़ी मिलीं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। शुरुआती जांच में पता चला कि युवती इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स कर रही थी, जो बुधवार की सुबह अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने फेक आईडी से कमरा बुक कराया।
दोपहर को बॉयफ्रेंड होटल कर्मचारियों को यह कहकर चला गया कि अभी थोड़ी देर में आता हूं, लेकिन वह शाम तक नहीं लौटा। बाद में पता चला कि उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
मृतका की पहचान करीब 25 वर्षीय रूबी के रूप में हुई। वह रोहतक के डी-पार्क स्थिति वेटिकल इंस्टीट्यूट में इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स कर रही थी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुर्ह है।

होटल के कमरे में युवती रूबी का शव बेड पर पड़ा मिला। पुलिस को बेड के पास कंडोम का पैकेट और टूटी चूड़ियां भी मिली हैं।

रोहतक में होटल से युवती रूबी के शव को लेकर जाती पुलिस।
कैसे हुआ युवती का मर्डर, सिलसिलेवार जानिए…
- सुबह 9 बजे होटल आई, झज्जर की फेक आईडी दी: पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रूबी अपने दोस्त गांव खेड़ी साध निवासी नीरज नामक युवक के साथ सुबह 9 बजे होटल में आई थी। होटल में उसने झज्जर की रहने वाली शीतल नामक युवती की आईडी होटल में जमा करवाई। इसके बाद होटल कर्मचारियों ने उन्हें रूम दे दिया।
- 2 बजे बॉयफ्रेंड निकला, फिर नहीं लौटा: होटल कर्मचारियों के मुताबिक, करीब दो बजे युवक होटल से निकल गया। जाते वक्त वह होटल कर्मचारियों को कह गया कि अभी थोड़ी देर में आ रहा है, उसकी साथी होटल के कमरे में ही है। होटल कर्मचारियों ने भी उससे कुछ नहीं पूछा।
- शाम को युवती की डेडबॉडी बेड पर मिली: होटल कर्मचारियों के मुताबिक, शाम तक नीरज होटल में नहीं आया तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया। मगर, किसी ने दरवाजा नहीं खोला और ना ही अंदर कोई हलचल दिखाई दी। इसके बाद कर्मचारियों ने मास्टर की (चाबी) से रूम कर दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। युवती की बेड पर डेडबॉडी पड़ी थी।
- चुन्नी से गला घोंटकर की गई थी हत्या: युवती की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका के बैग से आईडी कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम रूबी लिखा था। इससे पता चला कि उसने होटल में झूठी आईडी दी थी।
- लड़के ने आत्महत्या का किया प्रयास : इसके बाद पुलिस ने उसके साथ आए युवक के बारे में पता किया। जानकारी मिली कि लड़के ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है, जिसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और उसके परिवार से जानकारी ली। बताया गया कि युवक को वेंटीलेंटर पर रखा गया है।

फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सैंपल जुटाए।
पुलिस मामले में कर रही जांच
सिविल लाइन थाना एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि एक विवाहिता का शव होटल के कमरे में पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है। पुलिस ने शव को डेड हाउस में भेज दिया है। उसके साथ आए युवक के द्वारा सुसाइड का प्रयास करने की भी जानकारी मिली है। पुलिस दोनों के परिवार से जानकारी जुटा रही हैं।
———————–
ये खबर भी पढ़ें…
बुटीक संचालिका का गला काटकर मर्डर:पंचकूला में खून से सनी डायरी पर लिखा-मारने वाला मेरा पति; शटर उठाकर मदद को चिल्लाती रहीं

हरियाणा के पंचकूला में बुटीक संचालिक का दिनदहाड़े गला काटकर मर्डर कर दिया गया। बुटीक में ही वारदात हुई। खून से लथपथ लेडी को एक कारपेंटर बाइक पर अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों ने ट्रीटमेंट शुरू किया, लेकिन अधिक खून बहने की वजह से बचा नहीं सके। (पूरी खबर पढ़ें)

