Headlines

Rohtak School Teacher Controversy | DEEO Complaint & Panchayat Dispute


रोहतक के गांव सिसरौली में गवर्नमेंट स्कूल में दो शिक्षकों के विवाद को लेकर पंचायत।

रोहतक के गांव सिसरौली स्थित गवर्नमेंट स्कूल में दो महिला शिक्षकों की लड़ाई पंचायत तक पहुंच गई। हालांकि दोनों में से एक शिक्षक को डेपूटेशन पर दूसरे स्कूल में भेजा हुआ है, बावजूद इसके खींचतान चल रही है। यहां तक कि थाने में भी शिकायत दी हुई है। इस मामले

.

गवर्नमेंट स्कूल में हुई पंचायत के दौरान स्कूल की हेड मुकेश देवी व अंग्रेजी की शिक्षिका पूनम के बीच विवाद चल रहा है। दोनों शिक्षक एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे है। पंचायत के दौरान भी दोनों ने अपना-अपना पक्ष रखा, लेकिन पंचायत भी दोनों के बीच कोई समझौता नहीं करवा पाई। यहां तक कि हेड ने दूसरी शिक्षक का चार्ज भी लेने से इनकार कर दिया।

गांव सिसरौली स्थित गवर्नमेंट स्कूल।

गांव सिसरौली स्थित गवर्नमेंट स्कूल।

स्कूल में किया जा रहा शोषण अंग्रेजी टीचर पूनम ने कहा कि उसका स्कूल में शोषण किया जा रहा है। हेड की तरफ से सारे काम उसके ऊपर डाल दिए जाते है। आरटीआई की रिपोर्ट बनाने के लिए बोलती हैं, लेकिन कोई डिटेल नहीं देती। बाद में उसके ऊपर ही काम न करने का आरोप लगाती है।

स्कूल में टीचरों ने की मारपीट पूनम ने आरोप लगाया कि स्कूल में तीन टीचरों ने मिलकर उसके साथ मारपीट भी की है, जिसकी शिकायत सदर थाने में भी कर रखी है। वहीं, एमएलआर भी कटवाई हुई है। वह विधवा है और दो बच्चों को अकेले संभाल रही है। बावजूद इसके स्कूल में उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

स्कूल के कमरे में चल रही पंचायत के दौरान मौजूद सदस्य।

स्कूल के कमरे में चल रही पंचायत के दौरान मौजूद सदस्य।

स्कूल का माहौल कर रखा खराब पंचायत में स्कूल की हेड मुकेश देवी ने कहा कि टीचर पूनम ने स्कूल का माहौल खराब कर रखा है। खुद भी कुछ काम नहीं करती और ना दूसरों को काम करने देती है। जो जिम्मेदारी स्कूल में दी हुई है, वह भी पूरी नहीं कर रही। उल्टा स्कूल के अन्य टीचरों पर आरोप लगाकर शिकायत करती रहती है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कर चुके शिकायत स्कूल हेड मुकेश देवी ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को टीचर पूनम के बारे में कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन विभाग की तरफ से कोई समाधान नहीं हो रहा। पिछले दिनों भी लिखकर दिया हुआ है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पूरे स्कूल का माहौल खराब हो चुका है।

पंचायत के बाहर कमरे से बाहर निकलते ग्रामीण।

पंचायत के बाहर कमरे से बाहर निकलते ग्रामीण।

DEEO से मिलकर पंचायत देगी शिकायत पंचायत के दौरान मौजिज लोगों ने कहा कि दो शिक्षकों की आपसी लड़ाई के कारण स्कूल का माहौल खराब हो रहा है। दोनों के बीच समझौता करवाने का प्रयास किया, लेकिन एक शिक्षक मानने को ही तैयार नहीं है। ऐसे में DEEO से मिलकर शिकायत दी जाएगी कि शिक्षक का तबादला किया जाए।

स्कूल में 13 बच्चों पर 6 टीचर गवर्नमेंट स्कूल में कक्षा छटी से आठवीं तक मात्र 13 बच्चे हैं, जबकि उन्हें पढ़ाने के लिए 6 टीचर है। एक टीचर एचकेआरएन के तहत भी भेजा गया है। 6 टीचरों की लाखों रुपए सैलरी है, जबकि बच्चे ना के बराबर है। वहीं, दो शिक्षकों के बीच विवाद के कारण पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

पंचायत के बाद स्कूल से निकलते हुए ग्रामीण।

पंचायत के बाद स्कूल से निकलते हुए ग्रामीण।

डेपूटेशन पर भेजी गई शिक्षक DEEO बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि गांव सिसरौली के स्कूल में दो शिक्षकों के बीच विवाद का मामला उनके संज्ञान में आया है। एक टीचर पूनम को डेपूटेशन पर सुखपुरा चौक वाले स्कूल में भेजा हुआ है। दोबारा फिर डेपूटेशन पर भेज देंगे। जल्द ही ट्रांसफर ड्राइव भी शुरू होने वाली है, जिसमें बच्चों के हिसाब से ही टीचर रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *