Headlines

Ruskin Bond Life Lessons | Great Thinkers Quotes & Success Tips


3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रस्किन बॉन्ड अंग्रेजी के विश्व प्रसिद्ध भारतीय लेखक हैं। बच्चों के लिए सैकड़ों कथाएं, निबंध, उपन्यास लिखे हैं। पद्मश्री व पद्म भूषण से सम्मानित हैं।

1. हंसना और दूसरों पर दया करना ही इंसान को पशुओं से बेहतर बनाता है। 2. खुशी तितली की तरह होती है। जितना उसके पीछे भागेंगे, वह उतनी दूर जाएगी। अगर शांत होकर ठहर जाएं, तो शायद वह कुछ पल के लिए आपके पास आ जाए। उन पलों का आनंद लें, वे बार-बार नहीं आते। 3. खुशी एक रहस्यमयी चीज है। यह न बहुत कम में मिलती है और न बहुत ज्यादा में, दोनों के बीच कहीं होती है। 4. हर बड़ी सफलता की शुरुआत पहला कदम उठाने के साहस से होती है। 5. अतीत हमेशा हमारे साथ रहता है, क्योंकि वही हमारे आज को आकार देता है। 6. मंजिल तक पहुंचाने वाला भाग्य नहीं, साहस होता है। 7. दुनिया लगातार बदलती है, लेकिन कुछ चीजें हमेशा वैसी ही बनी रहती हैं। 8. हर इंसान मेरा ही एक हिस्सा है, क्योंकि मैं भी पूरी मानवता का एक हिस्सा हूं। 9. अगर आपके मन में कोई राज है, तो उसे साझा करने के लिए एक सच्चा दोस्त भी होना चाहिए। 10. जब तक मौत नहीं आती, तब तक जीवन ही जीवन है। 11. बुरे दिन, अच्छे दिनों की तैयारी करने का सबसे सही समय होते हैं। 12. जीवन में कोई भी चीज छोटी या महत्वहीन नहीं होती। हर चीज का अपना असर होता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *