Headlines

Shimla-Kinnaur NH-5 Blocked | Massive Landslide Near Chora Disrupted Traffic


हिमाचल के जनजातीय जिले किन्नौर के प्रवेश द्वार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पर चौरा के पास अचानक पहाड़ों से भारी चट्टानें गिरने के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। घटना वीरवार रात की बताई जा रही है, जिसके बाद से ही इस प्रमुख राजमार्ग पर

.

NH-5 किन्नौर जिले को राज्य के अन्य हिस्सों और राजधानी शिमला से जोड़ने वाला एकमात्र मुख्य मार्ग है। सड़क बंद होने से राजमार्ग के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। शिमला और किन्नौर की ओर आने-जाने वाले सैकड़ों यात्री, पर्यटक और स्थानीय लोग फंसे हुए हैं और मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

मशीनरी तैनात, जल्द मार्ग बहाल करने का दावा

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग (NH Division) के एक्सईएन केएल सुमन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्थिति का जायजा लिया गया और मलबे व भारी चट्टानों को हटाने के लिए मौके पर मशीनरी और मजदूरों को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द से जल्द रास्ता साफ कर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

बारिश में लगातार बढ़ रही है भूस्खलन की समस्या

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में बारिश के दिनों में लैंडस्लाइड और पहाड़ियों से पत्थरों का गिरना आम बात हो गई है, जिससे आए दिन किन्नौर का संपर्क बाकी दुनिया से कट जाता है। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संवेदनशील इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य को और तेज किया जाए ताकि आपातकालीन सेवाओं में लगे लोगों और यात्रियों को राहत मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *