![]()
सिरोही के शिवगंज में युवाओं के बाद बुजुर्ग मतदाताओं ने भी उत्साह दिखाया, वे दूसरों के सहारे वोट डालने पहुंचे।
शिवगंज में निकाय चुनाव-2026 के पहले चरण का मतदान तय समय पर शुरू हुआ। दोपहर 3 बजे तक 61.20% वोट डाले गए। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में देर शाम तक जारी रहा।
.
सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। शुरुआती घंटों में युवाओं की भीड़ दिखी। सुबह 10 बजे तक 26.97% मतदान हुआ। दोपहर 12 बजे तक यह आंकड़ा 50.72% पर पहुंच गया।
युवाओं के बाद बुजुर्ग मतदाताओं ने भी उत्साह दिखाया। वे दूसरों के सहारे वोट डालने पहुंचे। कई बुजुर्गों को परिजन कंधा पकड़कर या व्हीलचेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र तक लाए। हर मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर की व्यवस्था थी।
दोपहर 12 बजे तक 12,485 लोगों ने वोट डाले थे। हालांकि, गर्मी बढ़ने के कारण सुबह 11 बजे के बाद कई बूथों पर भीड़ कम हो गई थी।
शिवगंज के 35 वार्डों के पार्षद चुनने के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान पुलिस बल हर जगह मौजूद रहा। इससे मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
