Headlines

Tarangshakti War Exercise Jodhpur | Fighter Jets Action Rajasthan Sky

जोधपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जोधपुर एयरबेस पर आयोजित तरंगशक्ति युद्धाभ्यास 2026 के दौरान आसमान में हैरतअंगेज नजारे देखने को मिल रहे हैं। इसके चलते पश्चिमी राजस्थान का एयरस्पेस किसी वास्तविक युद्ध क्षेत्र की तरह नजर आने लगा, जहां एक साथ 60 से 80 लड़ाकू विमानों ने जटिल हवाई मिशनों को अंजाम दिया।

अभ्यास के तहत लार्ज फोर्स एम्प्लॉयमेंट के जरिए विभिन्न श्रेणियों और ताकतों के विमानों का एक बड़ा पैकेज तैयार किया गया। जिसमें लड़ाकू विमानों को अलग-अलग फोर्स पैकेज में बांटकर कहीं दुश्मन के हवाई हमले को रोकने का अभ्यास किया गया, तो कहीं अपने विमानों को सुरक्षित लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए हवाई सुरक्षा कवच तैयार किया गया।

वन-ऑन-वन डॉगफाइट और एयर कॉम्बैट ट्रेनिंग

इससे पहले के चरण में भारत और विदेशी लड़ाकू विमानों के बीच वन-ऑन-वन और टू-ऑन-वन जैसी कठिन डॉगफाइट और एयर कॉम्बैट ट्रेनिंग हुई।

इस युद्धाभ्यास को सबसे खास बनाया विभिन्न देशों के अत्याधुनिक फाइटर जेट्स के एक साथ संचालन ने। जिसमें कई देशों के प्रमुख लड़ाकू विमान शामिल हैं।

फ्रांस और भारत के राफेल, अमेरिका का F-35, और भारतीय वायुसेना के तेजस व सुखोई-30 MKI जैसे शक्तिशाली लड़ाकू विमानों ने एक ही युद्ध क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

इस बड़े ऑपरेशन में केवल फाइटर जेट ही नहीं, बल्कि एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग यानी हवा में ईंधन भरना, एयरलिफ्ट और अन्य सपोर्ट मिशनों को भी शामिल किया गया।

यह बड़ा ऑपरेशनल अभ्यास केवल जोधपुर तक सीमित नहीं था। जोधपुर के साथ-साथ राज्य के अन्य प्रमुख एयरबेस भी इस विशाल नेटवर्क का हिस्सा रहे। जिसमें नाल, उतरलाई, जैसलमेर, फलोदी एयरबेस भी शामिल रहे।।

इस अभ्यास का मुख्य लक्ष्य एक विशाल हवाई अभियान के दौरान अलग-अलग देशों की वायुसेनाओं, विभिन्न प्रकार के विमानों और तकनीकों के बीच आपसी तालमेल को परखना और मजबूत करना है।

तरंग शक्ति- 2026 युद्धाभ्यास की फोटो

भारत के सुखोई और फ्रांस के राफेल ने एक साथ भरी उड़ान।

भारत के सुखोई और फ्रांस के राफेल ने एक साथ भरी उड़ान।

भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने शामिल देशों के दलों को अभ्यास के उद्देश्यों और महत्व की जानकारी दी।

भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने शामिल देशों के दलों को अभ्यास के उद्देश्यों और महत्व की जानकारी दी।

अभ्यास के दौरान अमेरिकी वायुसेना भारतीय वायुसेना और अन्य भाग लेने वाले देशों के साथ मिलकर संयुक्त प्रशिक्षण किया।

अभ्यास के दौरान अमेरिकी वायुसेना भारतीय वायुसेना और अन्य भाग लेने वाले देशों के साथ मिलकर संयुक्त प्रशिक्षण किया।

तंरग शक्ति में मिशन के दौरान आपस में बातचीत करते हुए अलग-अलग देशों के पायलट।

तंरग शक्ति में मिशन के दौरान आपस में बातचीत करते हुए अलग-अलग देशों के पायलट।

उड़ान से पहले फाइटर जेट को चेक करते हुए अमेरिकी वायुसेना के जवान।

उड़ान से पहले फाइटर जेट को चेक करते हुए अमेरिकी वायुसेना के जवान।

फाइटर जेट की उड़ान के लिए तैयार पायलट।

फाइटर जेट की उड़ान के लिए तैयार पायलट।

यह फोटो यूएस पैसिफिक एयरफोर्स के फोटोग्राफर एयरमैन फर्स्ट क्लास नथानिएल जैक्सन ने लिया है।

यह फोटो यूएस पैसिफिक एयरफोर्स के फोटोग्राफर एयरमैन फर्स्ट क्लास नथानिएल जैक्सन ने लिया है।

फ्रांस के राफेल, अमेरिका के F-35 और भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 MKI व तेजस ने एक साथ फॉर्मेशन में उड़ान भरी।

फ्रांस के राफेल, अमेरिका के F-35 और भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 MKI व तेजस ने एक साथ फॉर्मेशन में उड़ान भरी।

जोधपुर एयरस्पेस से करीब 60 से 80 लड़ाकू विमानों ने एक साथ उड़ान भरी।

जोधपुर एयरस्पेस से करीब 60 से 80 लड़ाकू विमानों ने एक साथ उड़ान भरी।

जोधपुर एयरस्पेस से उड़ान के लिए तैयार होते फाइटर जेट।

जोधपुर एयरस्पेस से उड़ान के लिए तैयार होते फाइटर जेट।

जोधपुर एयरस्पेस रनवे से उड़ान भरता हुआ फाइटर जेट।

जोधपुर एयरस्पेस रनवे से उड़ान भरता हुआ फाइटर जेट।

भारतीय और विदेशी लड़ाकू विमानों के बीच वन-ऑन-वन और टू-ऑन-वन डॉगफाइट भी की गई।

भारतीय और विदेशी लड़ाकू विमानों के बीच वन-ऑन-वन और टू-ऑन-वन डॉगफाइट भी की गई।

लड़ाकू विमानों में ईंधन भरने और एयरलिफ्ट करने का अभ्यास किया गया।

लड़ाकू विमानों में ईंधन भरने और एयरलिफ्ट करने का अभ्यास किया गया।

अमेरिका के F-35A और KC-135R भी अभ्यास में शामिल

अमेरिकी पैसिफिक एयर फोर्सेज की ओर से 6 F-35A लाइटनिंग-II लड़ाकू विमान और एक KC-135R स्ट्रैटोटैंकर तरंग शक्ति-26 में शामिल हैं।

छह F-35A जापान के मिसावा एयर बेस स्थित 13वीं फाइटर स्क्वाड्रन के हैं, जबकि KC-135R जापान के काडेना एयर बेस स्थित 909वीं एयर रिफ्यूलिंग स्क्वाड्रन से आया है।

अभ्यास के दौरान अमेरिकी वायुसेना भारतीय वायुसेना और अन्य भाग लेने वाले देशों के साथ मिलकर संयुक्त प्रशिक्षण करेगी। इसका उद्देश्य बहुराष्ट्रीय हवाई अभियानों की कार्यप्रणाली को समझना और साझा अनुभव विकसित करना है।

एक अमेरिकी F-35A पायलट ने कहा कि दुनिया की अलग-अलग वायु सेनाओं के साथ उड़ान भरने से अलग-अलग रणनीतियों, दृष्टिकोण और संचालन के तरीकों को समझने का अवसर मिलता है। इससे पायलट एक-दूसरे से सीखते हैं और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ संयुक्त अभियानों के लिए बेहतर तरीके से तैयार होते हैं।

तंरग शक्ति अभ्यास का उद्देश्य साझेदारी, आपसी तालमेल और ऑपरेशनल तैयारियों को बढ़ाना है।

—-

ये खबर भी पढ़ें…

जोधपुर- एक साथ उड़ेंगे दुनिया के सबसे खतरनाक 80-फाइटर जेट:राफेल को सुखोई ने किया लीड, 40 हजार फीट पर फ्यूल भरने की प्रैक्टिस; देखें- PHOTOS

जोधपुर में 8 देशों की तरंग शक्ति एक्सरसाइज में दुनिया के सबसे खतरनाक 60 से 80 फाइटर जेट्स एक साथ उड़ान भरेंगे। भारत में मौजूद फ्रांस एंबेसी ने इसकी जानकारी दी। मंगलवार को एक्सरसाइज के चौथे दिन सुखोई ने राफेल फाइटर को लीड किया। फ्रांस के एयरबस A-400M और एयरबस A-330 मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (MRTT) ने भी एक्सरसाइज में हिस्सा लिया। (पूरी खबर पढ़ें)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *