![]()
एनकाउंटर के बाद मौके पर तैनात पुलिस फोर्स।
तरनतारन में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश कश्मीर सिंह उर्फ पुंगी को पुलिस ने ढेर कर दिया है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और तरनतारन CIA स्टाफ के साथ उसकी मोहल्ला मुरादपुर में मुठभेड़ हुई। इस दौरान उसका एक साथी भी घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से हथ
.
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा, एसपी इन्वेस्टिगेशन रिपुदपन सिंह वहां पहुंचे। डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि मुरादपुर के रहने वाले कश्मीर सिंह उर्फ पुंगी ने पुलिस पार्टी पर दो बार फायरिंग की थी। पहली घटना में थाना सिटी तरनतारन में तैनात एएसआई बलदेव सिंह के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए थे। इसके बाद पुंगी अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया था।
कुछ दिन पहले पुंगी के मुरादपुर में होने की सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी उसे पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान उसने दोबारा फायरिंग कर दी। गोली पुलिसकर्मी के चेहरे पर लगी, जबकि वहां खेल रही तीन साल की बच्ची भी गोली लगने से घायल हो गई थी। उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस उनके पीछे लगी थी।
मुठभेड़ में घायल होने के बादर कश्मीर पुंगी और उसके साथी गुरसेवक सिंह को अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें अमृतसर के गुरूनानक देव अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने पुंगी को मृत घोषित कर दिया, वहीं गुरसेवक का इलाज किया जा रहा है।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
