Headlines

Tarn Taran RPG Attack Accused Ajmeet Singh Shot Dead


गोली लगने के बाद अजमीत सिंह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत गई।

तरनतारन के नौशहरा पन्नूआं गांव में सरहाली RPG हमले के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गांव में अपने घर के बाहर टहल रहा था, तभी बाइक पर आए दो हमलावरों ने उसे ताबड़तोड़ 4 गोलियां मार दीं।

.

घटना शुक्रवार देर रात की है, गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अजमीत सिंह के नाम से हुई, जो गैंगस्टर लखबीर सिंह हरिके का गुर्गा था। RPG हमले के मामले में बठिंडा जेल में बंद था और इसी साल अप्रैल में जमानत पर बाहर आया था।

इधर, हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर डोनी बल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ली है। हालांकि दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अजमीत सिंह, जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। फाइल फोटो।

अजमीत सिंह, जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। फाइल फोटो।

गैंगस्टर ने पोस्ट क्या लिखा जानिए…

सत श्री अकाल सभी भाइयों को।

आज नौशहरा पन्नूआं में हुए जगमीत के कत्ल की जिम्मेदारी मैं डोनी बल, प्रभ दासूवाल, अफरीदी तूत्त, मुहब्बत रंधावा, अमर खबे और शगनप्रीत लेते हैं।

यह लंडे और सत्ते नौशहरे का खास आदमी था। जे उनके कहने पर हमारे साथियों रेकी करता था हम बताना चाहते हैं कि अगर कोई भी हमारे साथियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, तो उसका भी यही हाल होगा।

बाकी जो लीरा बकवास कर रहे हैं और फोन इग्नोर कर रहे हैं, उन सभी पर हमारा ध्यान है।

वाहेगुरु कृपा करें।

दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।

दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।

जानिए सरहाली RPG हमला क्या है…

अजमीत सिंह का नाम 9 दिसंबर 2022 को सरहाली थाने पर हुए RPG (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) हमले की जांच में सामने आया था। उस रात करीब 11:18 बजे सरहाली पुलिस स्टेशन की इमारत को निशाना बनाकर आरपीजी-26 से रॉकेट दागा गया था।

गनीमत यह रही कि रॉकेट पुलिस स्टेशन के स्वागत कक्ष के बाहरी खंभे से टकराकर गिरा और फटा नहीं, जिससे केवल खिड़कियों के शीशे टूटे और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस घटना ने पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया था, क्योंकि यह राज्य में मोहाली के बाद दूसरा आरपीजी हमला था।

पंजाब पुलिस और एनआईए (NIA) की जांच में सामने आया कि इस हमले का मास्टरमाइंड कनाडा में बैठा प्रतिबंधित आतंकी और गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा था, जिसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) की मदद से इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था। जांच में यह भी पता चला कि सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब में बंद अमजीत ने जेल में बैठकर ही यह प्लान बनाया था।

सरहाली पुलिस ने इस केस से जुड़े अमजीत समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद थाना हरिके पत्तन से एक और RPG बरामद हुई थी। अमजीत इसी साल अप्रैल में जमानत पर रिहा हुआ था।

मामले की जांच कर रही पुलिस

एसपी इन्वेस्टिगेशन डॉक्टर रिपुतापन सिंह ने बताया कि घटना की जांच कई पहलुओं से की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

यूरोप से भारत लाया गया गैंगस्टर अमृत दलम: जग्गू भगवानपुरिया गैंग का गुर्गा, पंजाब में हत्या समेत कई मामलों में वांटेड

अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस को सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से पंजाब पुलिस ने मोल्दोवा गणराज्य से अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम का आज प्रत्यर्पण करा लिया है। अमृतपाल सिंह जग्गू भगवानपुरिया गैंग का मुख्य गुर्गा है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *