![]()
फिरोजपुर जिले हत्या और लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले के जीरा हलके के तहत आने वाले मक्खू थाने के गांव पधरी में सोमवार को दिन दहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। 23 साल के युवक दविंदर सिंह उर्फ दीप (पुत्र रसाल सिंह, निवासी गांव दीने)
.
सूचना पर पहुची पुलिस ने मौके पर जांच की और सुबूत जुटाए। परिजनों ने बहन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में रास्ते की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
बताया जा रहा है कि दविंदर की बहन का उसकी ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। दविंदर अपनी बहन को साथ घर ले आया था। बताया जा रहा है कि इसके चलते वे रंजिश रख रहे थे।
दो गोली मारी , एक हाथ दूसरी छाती में लगी
परिवार के अनुसार, दविंदर सिंह जब मोटरसाइकिल से गांव पधरी की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में दो कारों में सवार होकर आए अज्ञात लोगों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिसमें से एक गोली उसके हाथ और दूसरी छाती में जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दविंदर को परिजनों द्वारा तुरंत सिविल अस्पताल जीरा ले जाया गया। हालांकि, उसकी हालत बेहद नाजुक थी और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
बहन के पारिवारिक विवाद से जुड़े तार
मृतक के भाई मलकीत सिंह ने आरोप लगाया है कि इस हत्या के पीछे उनकी बहन के ससुराल पक्ष के लोगों का हाथ है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन की शादी गांव लखोके बहिराम में हुई है, जहां ससुराल वाले उसके साथ अक्सर मारपीट और झगड़ा करते थे। इसी विवाद के चलते करीब 15 दिन पहले परिवार अपनी बहन को उसके ससुराल से वापस अपने गांव ले आया था।
CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
वारदात की सूचना मिलते ही मक्खू पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बराड़ के अनुसार, हमलावरों की कारें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ियों की पहचान करने और आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
